Hanuman Chalisa

किन्नर के घर मेहमान बनकर आए किन्नरों ने की लूटपाट

Webdunia
गुरुवार, 23 मार्च 2017 (19:32 IST)
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र के पाटाखेड़ा क्षेत्र में रहने वाली किन्नर के घर मेहमान बनकर आए नागपुर के किन्नरों के गुट ने मारपीट कर लूटपाट की। 
 
सूत्रों के अनुसार, बुधवार शाम वे खाने में नशीली दवा मिलाकर करीब 20 लाख रुपए और कीमती सामान लेकर चले गए। मामले की रिपोर्ट किन्नर सलमा ने पुलिस थाने में की है। सलमा के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इसे संदिग्ध मानते हुए फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया है। आवेदन और इसमें शामिल रकम की जांच हो रही है।
 
सलमा ने बताया उन्हीं के साथ के लोगों ने खाने में नशीली दवा मिलाकर खिलाई और उनके साथ मारपीट भी करने की कोशिश की। घर में सारे ताले तोड़कर गहने ले गए। सारनी, पाथाखेड़ा और बगडोना में शिवरात्रि की वसूली करने के साथ ही के बाहर से आए उनके साथी किन्नर सलमा के घर ही रुके थे। 
 
नगर निरीक्षक विक्रम रजक ने बताया कि किन्नर सलमा और उसके साथियों के आवेदन के आधार पर जांच कर रहे हैं। ये उनके आपसी विवाद का मामला लग रहा है, हालांकि जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा। जितनी रकम की जानकारी आवेदन में दी गई है, वह काफी ज्यादा है। फरियादी पक्ष के बयान लिए गए हैं। दूसरा पक्ष नागपुर में कहां रहता है, इन्हें ही नहीं पता। उनकी जानकारी के लिए टीम रवाना की गई है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख