सीधी पेशाब कांड में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की एंट्री, भोपाल में FIR दर्ज

विकास सिंह
शुक्रवार, 7 जुलाई 2023 (14:56 IST)
भोपाल। सीधी पेशाब कांड को लेकर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज की है। नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर सीधी कांड को लेकर एक तस्वीर पोस्ट कर MP में का बा...? Coming Soon का कैप्शन लिखा था।  लोक गायिका का ट्वीट इस बात का संकेत है कि वह सीधी पेशाब कांड को लेकर गाना गाने वाली हैं।

नेहा सिंह राठौर के इस ट्वीट को लेकर भोपाल के हबीबगंज थाने में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में सीधी घटना के आरोपी को आरएसएस की गणवेश पहना बताया गया है, जिसके बाद पुलिस ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट करते हुए लिखा “मध्यप्रदेश के सीधी जिले में भाजपा  नेता ने आदिवासी व्यक्ति के सिर पर पेशाब की। इस घटना की आलोचना करने पर मेरे विरुद्ध FIR दर्ज करवा दी गई। मैंने आदिवासी व्यक्ति के ऊपर पेशाब करने का विरोध किया तो भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी ने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। गजब है इनका आदिवासी प्रेम..!"

इसके साथ नेहा सिंह राठौर ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि कुछ लोग मुझे कांग्रेस का एजेंट बताते हैं, कुछ सपाई और कुछ आम आदमी पार्टी का एजेंट बताते हैं. बिहार में भी ऐसी ही अफवाह है। सच सभी जानते हैं. मैं सिर्फ और सिर्फ विपक्ष में हूं।विपक्ष की यही पार्टियां जब सत्ता में आ जाएंगी तो यही मुझे अपने विपक्ष के साथ खड़ा पाएंगी। केंद्र में जो भी पार्टी विपक्ष में है, मैं उसके साथ हूं। सरकारें बदल जाएंगी पर मैं विपक्ष में ही रहूंगी. एक लोक-कलाकार को जनता के पक्ष में रहकर सरकार से सवाल करना चाहिए। यही उसका धर्म है. मैं अपने धर्म के साथ हूं। मैं लोकतंत्र के साथ हूं।

सम्बंधित जानकारी

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

अगला लेख