महिला मित्र की आत्महत्या मामले में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर FIR

विकास सिंह
मंगलवार, 18 मई 2021 (08:41 IST)
भोपाल। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर पुलिस ने महिला मित्र को सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतका के सुसाइड नोट और परिवार वालों के बयान के आधार पर कांग्रेस विधायक पर आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक के भोपाल स्थित बंगले पर उनकी कथित महिला मित्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। वहीं अब इस पूरे मामले में लगातार बढ़े खुलासे हो रहे है। 
 
पुलिस के मुताबिक कांग्रेस विधायक और महिला की मुलाकात की पहचान एक साल से  पहले मेट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने की तैयारी कर रहे थे। धार के गंधवानी सीट से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की पहली शादी भी लव मैरिज की थी और उनकी पत्नी और बेटे इंदौर में रहते है। पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के शाहपुरा के बी सेक्टर में  महिला ने कमरे की ग्रिल से लटककर फांसी लगा ली। 
 
कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने  महिला को अपनी अच्छी मित्र बताते हुए कहा कि उसने सुसाइड जैसे कदम क्यों उठाया वह नहीं समझ पा रहे है। वहीं उन्होंने पूरे मामले पर सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर के उद्देश्य पर अमेरिका में क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

UP: हापुड़ में कैंटर ने मोटरसाइकल को मारी टक्कर, 4 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत

रनवे से फिसलकर जंगल में गिरा स्काईडाइविंग विमान, 15 लोग घायल

Weather Update: हिमाचल में बारिश का कहर, केदारनाथ में भूस्खलन, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

चीनी दवाओं की खातिर हर साल मार दिए जाते हैं 60 लाख गधे