Hanuman Chalisa

मंदसौर में स्कूल बस में आग, सभी 30 बच्चे सुरक्षित

Webdunia
शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (20:25 IST)
मन्दसौर (मध्यप्रदेश)। मंदसौर शहर के स्टेशन रोड चौराहे पर शुक्रवार को 30 बच्चों को स्कूल ले जा रही एक चलती बस में आग लग गई। हालांकि एक बड़ा हादसा होने से टल गया और सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
 
 
चौराहे पर तैनात पुलिस एवं वहां उपस्थित लोगों ने बस से निकल रहे धुएं को देखकर सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को तुरंत रूकवा दिया और बस में बैठे सभी 30 स्कूली बच्चों को सुरक्षित बस से उतारने के अलावा आग को फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
 
नगर पुलिस अधीक्षक आरएम शुक्ला ने बताया, आज दिन में सेंट थॉमस स्कूल के बच्चों को स्कूल ले जाने वाली एक बस में वायरिंग में खराबी के कारण अचानक आग लग गई। मौके पर पुलिस पार्टी मौजूद थी। उन पुलिसकर्मियों ने वहां उपस्थित लोगों के साथ मिलकर बस में बैठे 30 बच्चों को तत्काल नीचे उतार लिया और आग को बुझा दिया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
 
 
शुक्ला ने कहा कि बस को जब्त कर चालक राकेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चालक के पास इस बस की परमिट एवं फिटनेस आदि सभी कागज पूरे थे। हालांकि उन्होंने कहा कि इस बस की स्थिति ठीक नहीं थी। बस में आग बुझाने का यंत्र भी नहीं था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद परिवहन अधिकारी ने इस बस का फिटनेस रद्द कर दिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

एक्शन में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, जल्द लौटेंगे तमिलनाडु में फंसे मजदूर

पाकिस्तान समेत में कई देशों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में क्यों नहीं मिली राहत? जानिए तेल कंपनियां दाम क्यों नहीं घटा रहीं?

LIVE: चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इनकार

गुजरात शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला: 10वीं में अब तीन भाषाएं पढ़ना होगा अनिवार्य

केतन अग्रवाल मर्डर केस: सगाई से पहले चेतन संग उदयपुर ट्रिप, 1 करोड़ रुपये ट्रांसफर का खुलासा

अगला लेख