Dharma Sangrah

इंदौर में पटाखा गोदाम में आग, 7 जिंदा जले

Webdunia
बुधवार, 19 अप्रैल 2017 (11:14 IST)
इंदौर। शहर के व्यस्त व्यावसायिक इलाके रानीपुरा के एक अवैध पटाखा गोदाम में मंगलवार को लगी भयावह आग में सात लोग जिंदा जल गए। 
 
आग ने देखते ही देखते नौ दुकानों को चपेट में ले लिया। इसमें 12 गाड़ियां, ठेले व दुकानों में रखे लाखों रुपए भी जल गए। दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ।
 
आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सात फायर टेंडर मौके पर बुलाए। करीब 35 टैंकर पानी और साढ़े 300 लीटर फोम से आग को 6 घंटे में कंट्रोल किया जा सका। 
 
कमिश्नर संजय दुबे ने बताया कि बिना लाइसेंस पटाखों को अवैध तरीके से जमा करना ही हादसे का मुख्य कारण बना। लेकिन यह भी सही है कि लगातार निरीक्षण करने में प्रशासन की भी कहीं न कहीं चूक हुई है।
 
कलेक्टर पी. नरहरि के मुताबिक, 'प्रशासन पटाखा दुकानों को लेकर लगातार कार्रवाई करता रहा है। कई दबावों के बाद भी किसी को शहरी सीमा में पटाखे रखने का लाइसेंस नहीं दिया। अवैध भंडारण के कारण यह हादसा हुआ।'
Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

इराक में गिरा अमेरिकी KC-135 सैन्य विमान, ईरान समर्थित गुट बोला- हमने मार गिराया

LIVE: अमेरिका ने रूसी तेल से प्रतिबंध हटाया, 30 दिन तक तेल खरीद सकेंगे कच्चा तेल

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों के आश्रित भाई-बहनों को भी मिलेगा मुफ्त इलाज

लड़ाई अमेरिका की, मुनाफा रूस का! मध्य-पूर्व संकट और वैश्विक तेल राजनीति का नया समीकरण

मोजतबा खामेनेई कहां हैं? IDF ने उठाए सवाल, ट्रंप बोले- शायद जिंदा हैं

अगला लेख