मध्यप्रदेश के खंडवा में बड़ा हादसा, मशाल जुलूस में आग से झुलसे 50 लोग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 29 नवंबर 2024 (09:20 IST)
Khandwa news in hindi : मध्यप्रदेश के खंडवा में एक मशाल जुलूस में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में करीब 50 लोग झुलस गए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जुलूस की समाप्ति पर मशाल ठंडी करने के दौरान यह हादसा हुआ।
 
दरअसल, शहीदों के लिए मशाल जुलूस निकाला गया था। बताया जा रहा है कि मार्च में शामिल मशालों में अचानक आग लग लगी और आग इतनी तेज फैली कि बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ गए।

घायल लोगों को अस्पताल ले जाया घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को घर भेज दिया गया। घायलों में 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आग इस तरह धधकती है जिसके बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हैं। 
<

मध्य प्रदेश के खंडवा में शहीदी जुलूस के दौरान भीषण आग लग गई, जिसमें 50 लोग घायल हो गए, जिनमें से 11 की हालत गंभीर है। यह घटना तब हुई जब मशाल के तेल में आग लग गई, जिससे लगभग 200 लोगों के बीच आग फैल गई। #मशाल #खंडवाघंटाघर #आग #KhandwaGhantaghar #fire #Mashal #MPNews #viralnewspic.twitter.com/FRlMjLeQJ2

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) November 29, 2024 >
गौरतलब है कि खंडवा में एटीएस जवान सीताराम यादव समेत अन्य 2 लोगों पर सिमी द्वारा आतंकी हमले के विरोध में यह मार्च निकाला जाता है। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
Edited by : nrapendra gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

कौन हैं लक्ष्यराज सिंह और क्या है उनका महाराणा प्रताप से संबंध

मानहानि मामला : आतिशी और संजय सिंह को राहत, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की याचिका खारिज

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

Telangana : पेड़ों की कटाई पर SC ने लगाई रोक, मुख्य सचिव से मांगा जवाब

अगला लेख