Hanuman Chalisa

एमवाय अस्पताल में आग से हड़कंप

Webdunia
बुधवार, 2 अगस्त 2017 (11:51 IST)
इंदौर। इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय की कैंटीन में बुधवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। केंटीन के पास स्थित ओपीडी से करीब 100 मरीजों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित बाहर निकाला गया। 
 
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एमवायएच की कैंटीन में नाश्ता तैयार किए जाने के दौरान लगी आग के बाद कर्मचारियों ने वहां रखे गैस सिलेंडरों को फौरन बाहर किया। इस बीच, ओपीडी से एहतियातन लगभग 100 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
 
अधिकारी ने बताया कि इससे पहले कि आग कैंटीन से बाहर फैलती, दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर इस पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। इस घटना में कैंटीन के सामान को नुकसान पहुंचा है लेकिन किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है।
 
अग्निकांड की वजह से अस्पताल का ओपीडी करीब एक घंटे बंद रहा। आग पर काबू पाए जाने के बाद इसे दोबारा शुरू कर दिया गया। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

अगला लेख