Hanuman Chalisa

वंदना शिवा ने किया देश के प्रथम सोलर टी स्टॉल का उद्‍घाटन

Webdunia
ठंड के गुलाबी दिनों में चाय और सूर्य दोनों मन को भाते हैं। ऐसे में अगर सूर्य की रोशनी में ही चाय बन जाए तो फिर उसकी बात ही निराली है। 6 जनवरी 2018 की सुबह ग्राम सनावदिया में देश की जानी मानी पर्यावरणविद् वंदना शिवा ने अनूठे टी स्टॉल का उद्घाटन किया। इसकी विशेषता है कि यह देश का पहला सोलर टी स्टॉल है। यहां चाय सूर्य की रोशनी के तले रखे सोलर उपकरण में ही बनेगी। जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल 
डेवलपमेंट की डायरेक्टर डॉ. जनक पलटा मगिलिगन के प्रयासों और प्रेरणा से यह पहली सोलर चाय की दुकान आरंभ हुई है।
 
वास्तव में पिछले दिनों ऊर्जा संरक्षण दिवस पर जब समस्त सोलर प्रेमी जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर सोलर चाय के लिए एकत्र हुए तो वहां उपस्थित  
 
युवा लोकेश प्रजापत इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उसी दिन प्रथम सोलर टी स्टॉल खोलने का निश्चय किया। परिणामस्वरूप जनक दीदी के प्रयासों और सोलर कुकर इंटरनेशनल, सैक्रामेंटो तथा सनवादिया की श्रीमती चंदाबाई धाकड़ के आर्थिक सहयोग से लोकेश प्रजापत को प्रिंस सोलर कुकर उपलब्ध करवाया गया। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह यह सोलर पॉवर्ड स्टाल नहीं है, न ही यहां बैटरी से गर्म होने वाले कुकर पर बनी चाय मिलेगी बल्कि यह सीधा ही सूर्य की ऊर्जा से चलता है, यही बात इसे खास बनाती है। 
 
इस अवसर पर सभी मेहमानों ने लोकेश की इस पहल का स्वागत किया और बकायदा खरीद कर सोलर चाय की चुस्कियां लीं। 
 
इस अवसर पर उद्घाटन के लिए बतौर मुख्य अतिथि शामिल वंदना शिवा ने इस कदम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारे युवा ही देश को बदल सकते हैं। उनकी नई सोच, चुनौती लेने का साहस और तत्काल कार्य रूप में परिणत करने का सलीका ही इस देश की ताकत और जरूरत है। हमें सूरज जैसे अक्षय स्त्रोतों का भरपूर उपयोग करना है और गैस तथा फॉसिल फ्यूल का उपयोग कम से कम करना है।

इस उद्घाटन अवसर पर कई युवा साथी, किसान और ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ज्ञात रहे कि सबसे पहले जिम्मी सेंटर की वरिष्ठ सहयोगी नंदा चौहान ने आमंत्रित कर सोलर टी बना कर पेश की थी। 

ALSO READ: जनक दीदी ने सबको 'सोलर चाय' पर बुलाया है.....

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan की उड़ जाएगी नींद, चीन हो जाएगा बेचैन, पुतिन ने भारत को दिया ऐसा ऑफर, अमेरिका भी हैरान

'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- प्रकृति के बिना हमारी जीवन शैली अधूरी

श्री विजयपुरम-3 बनेगा भारत का गेमचेंजर, अंडमान सागर में मिला गैस का भंडार, पेट्रोलियम मंत्री ने क्या बताया

'माफिया को चुनकर भेजोगे तो गरीबों का खून चूसेगा', बलरामपुर में CM योगी का विपक्ष पर निशाना

Ayodhya में बन रहा 93.75 करोड़ का अत्याधुनिक VVIP गेस्ट हाउस, रामकथा पार्क के पास मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अगला लेख