Hanuman Chalisa

सांवरियाजी से लौट रहे पांच श्रद्धालुओं की मौत

Webdunia
मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (14:40 IST)
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई।
 
रतलाम जिले के निवासी ये सभी लोग राजस्थान के सांवरिया जी से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी तेज बारिश के दौरान ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटने से हादसे का शिकार हो गए।
 
ताल पुलिस सूत्रों ने बताया कि कस्बे में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब दो बजे लसूडिया-सेमलिया रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज बारिश के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार महिलाओं और एक बच्ची ने वाहन के नीचे दबने से मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 17 लोग घायल हो गए।
 
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर ग्रामीणों और डायल 100 की मदद से घायलों को इलाज के लिए ताल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ताल पुलिस के मुताबिक सभी लोग बरखेड़ा खुर्द गांव के हैं। मृतकों की पहचान शारदाबाई (22), अंतर बाई (50), रामकुंवर बाई (35), कमल बाई (35) और भूरी सिंह (14) के तौर पर हुई है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख