Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कल्पना परूलेकर का निधन

हमें फॉलो करें वरिष्ठ कांग्रेस नेता कल्पना परूलेकर का निधन
इंदौर , बुधवार, 2 जनवरी 2019 (14:58 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक कल्पना परूलेकर का संक्षिप्त बीमारी के बाद बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 67 वर्ष की थीं।
 
मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल अधीक्षक संजय गीत ने बताया कि गत 18 दिसंबर से इस अस्पताल में भर्ती परूलेकर (67) ने बुधवार को सुबह आखिरी सांस ली। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
 
उन्होंने बताया कि परूलेकर हृदय की पुरानी बीमारी से पीड़ित थीं। कुछ दिन पहले उनकी दोनों किडनी में भी समस्या उत्पन्न हो गई थी और उन्हें डायलिसिस पर रखा गया था। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने परूलेकर के निधन पर शोक जताया है।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि पूर्व विधायक डॉ. कल्पना परूलेकर के दुःखद निधन का समाचार मिला। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थीं। उनके निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।
 
उज्जैन के महिदपुर क्षेत्र से विधायक रह चुकीं परूलेकर की गिनती कांग्रेस के तेजतर्रार नेताओं में होती थी। जनता की समस्याओं को लेकर उग्र आंदोलन के कारण वे गिरफ्तारी के बाद जेल भी जा चुकी थीं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक परूलेकर अविवाहित थीं। उनके शोकसंतप्त परिवार में उनके भाई तथा भतीजे-भतीजियां हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकसभा में राफेल पर हंगामा, राहुल गांधी ने टेप सुनाने की अनुमति मांगी