Hanuman Chalisa

विधायक उमंग सिंघार आईसीयू में

Webdunia
शुक्रवार, 27 मार्च 2015 (18:46 IST)
- चयन राठौड़
धार। जिले के गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमंग सिंघार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भोपाल के जेपी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
 
ज्ञातव्य है कि किसानों से संबंधि‍त विभि‍न्न मांगों को लेकर कांग्रेस के कई विधायक विधानसभा में भूख हडताल पर बैठे थे। इनमें गंधवानी विधायक उमंग सिंघार भी शामिल थे।
 
धार कार्यालय से गजेन्द्र सेंगर ने बताया कि लगातार भूखे रहने के कारण सिंघार की तबीयत बिगड़ती गई। उनका ब्लड़ प्रेशर हाई हो गया, उल्टि‍यां होने लगीं, सिरदर्द के साथ चक्कर आने के कारण उनका विधानसभा के डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। उसके बाद उन्हें तत्काल भोपाल के जेपी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।
 
अस्पताल में भर्ती सिंघार का हाल जानने के लिए नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे, विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वियसिंह भी पहुंचे। 
 
विधानसभा में जारी कांग्रेस विधायकों की भूख हड़ताल पार्टी हाई कमान के निर्देश पर शुक्रवार शाम को खत्म हो गई। दिग्वियसिंह ने कटारे व बाला बच्चन को नीबू पानी पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करवाई। 
 
भूख हड़ताल खत्म होने के बाद कटारे ने कहा कि भाजपा की निरंकुश सरकार के खिलाफ किसानों की लड़ाई जनता के बीच जाकर पुरजोर तराके से लड़ी जाएगी। 
Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना