Biodata Maker

जुए में हारा पति, लाज भी लुटी...

Webdunia
बुधवार, 12 जुलाई 2017 (14:04 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 38 वर्षीय महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि उसका पति उसे जुए में हार गया और यह बाजी जीतने वाले दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
 
महिला पुलिस थाने की प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि हमने इस आरोप की जांच के सिलसिले में सभी सम्बंधित पक्षों को औपचारिक बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने बुलाया है।
 
उन्होंने कहा, चूंकि मामले में फिलहाल तथ्यों की तसदीक नहीं हो सकी है, इसलिए महिला की शिकायत पर कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।
 
पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि महिला ने मंगलवार को यहां जन सुनवाई (पुलिस का साप्ताहिक कार्यक्रम जहां आम लोग अपनी शिकायतें पेश करते हैं) के दौरान अपने पति किशोर पर आरोप लगाया कि वह कुछ दिन पहले उसे जुए में दांव पर लगाकर हार गया। इसके बाद नौशाद और घनश्याम नाम के दो लोगों ने यह दावा करते हुए उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया कि उन्होंने उसे जुए में जीता है।
 
महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि इस कथित घटना के बाद वह अपने पति से अलग रहने लगी थी। लेकिन उसका पति और उसे कथित तौर पर जुए में जीतने वाले दोनों लोग उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। (भाषा) 

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

इस्‍तीफा दो नहीं तो... प्रकाश आंबेडकर की PM Modi को सीधी धमकी, क्‍या Epstein Files से है कोई कनेक्‍शन?

प्रदेश के 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

उत्तराखंड में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के आंकड़ों में सुनहरे भविष्य के संकेत

गुजरात पुलिस में बड़ा फेरबदल, 37 IPS अधिकारियों का तबादला, निर्लिप्त राय और शमशेर सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

ईरान के बाद कौन होगा अमेरिका का अगला निशाना, राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने किया बड़ा खुलासा

अगला लेख