छतरपुर में बाजार के बीच गैस सिलेंडर में विस्फोट, 38 लोग झुलसे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 17 नवंबर 2024 (20:20 IST)
gas cylinder explosion creates chaos in chhatarpur market : छतरपुर जिले के बिजावर में रविवार दोपहर को एक भीषण हादसा हुआ। यहां बाजार के बीचों-बीच गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। मीडिया खबरों के मुताबिक घटना में 38 लोग झुलस गए। इनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। धमाके के बाद भगदड़ मच गई, जिससे और अधिक लोग घायल हो गए।
 
घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया जबकि चार मामूली घायलों का इलाज बिजावर के निजी क्लिनिक में किया गया। यह हादसा रविवार दोपहर ढाई बजे बिजावर के व्यस्त बस स्टैंड क्षेत्र में हुआ, जहां बाजार में भारी भीड़ थी। 
 
मीडिया खबरों के मुताबिक पेटीज का एक ठेला मालिक अपने ठेले पर तीन गैस सिलेंडर रखे हुए था। एक सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और देखते ही देखते सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। विस्फोट इतना भयंकर था कि दूर तक लपटें उठते देखी गईं। इस हादसे में 38 लोग घायल हो गए, जिनमें कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Amit Shah : 22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

क्‍या मणिपुर में बढ़ेगा राष्ट्रपति शासन, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

अगला लेख