Biodata Maker

Maharashtra Election : प्रियंका गांधी का दावा- महाराष्ट्र में नौकरियां हुईं खत्म

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 17 नवंबर 2024 (19:40 IST)
Priyanka Gandhi Vadra News : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को सत्तारूढ़ भाजपा की नीतियों की आलोचना की और दावा किया कि कुछ बड़ी परियोजनाओं के गुजरात में स्थानांतरित होने के कारण महाराष्ट्र में नौकरियां खत्म हो गई हैं। प्रियंका ने दावा किया कि महाराष्ट्र में 2.5 लाख से ज्यादा पद खाली हैं।
 
बीस नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के नेता वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने और समाज का ध्रुवीकरण करने का प्रयास कर रहे हैं।
ALSO READ: प्रियंका गांधी बोलीं, दिल्ली आना गैस चैंबर में प्रवेश करने जैसा
राज्य की महायुति सरकार की प्रमुख योजना ‘लाडकी बहिन’ को लेकर उस पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को बेहतर जीवन के लिए वोट देना चाहिए, न कि इसलिए कि उन्हें प्रति माह 1500 रुपए मिल रहे हैं। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि अगर विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) सत्ता में आता है, तो वह सोयाबीन की फसल के लिए किसानों को 7000 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) देगा।
 
प्रियंका ने दावा किया कि महाराष्ट्र में 2.5 लाख से ज्यादा पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि फॉक्सकॉन, एयरबस परियोजनाओं को गुजरात में स्थानांतरित करने के कारण राज्य में नौकरियां खत्म हो गई हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा, लोग प्रयास कर रहे हैं, नए कौशल सीख रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिल पा रही। सरकार को इस पर प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए था, लेकिन वह इन पदों को भरने में विफल रही है।
ALSO READ: प्रियंका गांधी ने बताया, कैसे करना चाहती है वायनाड की सेवा?
प्रियंका ने महाराष्ट्र में युवाओं की आत्महत्या को रोजगार के अवसरों की कमी से जोड़ने की भी कोशिश की। प्रियंका ने दावा किया, देश में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा युवा आत्महत्या कर रहे हैं। यह बेरोजगारी को दूर करने में भाजपा की विफलता का नतीजा है।
 
चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए नारे एक हैं तो सेफ हैं पर प्रियंका ने कहा कि 'सेफ' शब्द के दो अर्थ हैं- सुरक्षित और खजाना। उन्होंने आरोप लगाया, लेकिन इस देश में सही मायने में सुरक्षित सिर्फ अडाणी ही हैं। पूरा देश जानता है कि अडाणी ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी सरकारी खजाने तक पहुंच है, जबकि आम नागरिक संघर्ष कर रहे हैं।
ALSO READ: संवैधानिक मूल्यों को नष्ट करने की कोशिश कर रहे BJP और PM मोदी : प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि हवाईअड्डों, बंदरगाहों और कुछ प्रमुख कंपनियों पर अडाणी का नियंत्रण है और सरकारी नीतियां भी एक व्यक्ति के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा, सरकार को राष्ट्रीय संपत्ति को किसी एक व्यक्ति को सौंपने के बजाय रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
 
प्रियंका ने शासन में जवाबदेही की कथित कमी के लिए भी भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा, कांग्रेस के शासन के दौरान हमारे नेता लोगों के प्रति जवाबदेह थे। हालांकि भाजपा के शासन में यह जवाबदेही खत्म हो गई है। मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं रह गए हैं।
ALSO READ: फ्री वाली स्कीम को लेकर PM मोदी के तंज पर आया प्रियंका गांधी का बयान
प्रियंका ने कहा, उनका व्यवहार अलग है...वे वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाते हैं और समाज का ध्रुवीकरण करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। कांग्रेस महासचिव ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में अडाणी की कंपनियों को आदिवासी भूमि आवंटित किए जाने का मुद्दा भी उठाया।
ALSO READ: प्रियंका गांधी को वायनाड में क्यों याद आई मदर टेरेसा?
उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ के लोगों से पूछें कि अडाणी को कितनी आदिवासी भूमि दी गई है? प्रियंका ने वादा किया कि अगर एमवीए सत्ता में आता है, तो वह जवाबदेही सुनिश्चित करने, रोजगार सृजन और लोगों को सहायता प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिस नेवी अफसर की पत्‍नी को टीटीई ने ट्रेन से धक्‍का दिया था, उसकी लाश पटरियों पर मिली, आखिर क्‍या है हकीकत?

SMS और WhatsApp पर मिलेगा हाईवे सेफ्टी अलर्ट, Jio और NHAI में बड़ा समझौता

फिर सामने आया Pakistan का घटियापन, श्रीलंका के तूफान पीड़ितों को भेजी एक्सपायरी भोजन सामग्री, भारत खोला था एयरस्पेस

दिल्ली ब्लास्ट केस : स्पेशल NIA कोर्ट ने आमिर राशिद अली की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई

फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद Rajasthan में विस्फोटक से लदी पिकअप जब्त, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका

सभी देखें

नवीनतम

सरकारी पैसों से बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते थे नेहरू, सरदार पटेल ने उन्हें रोका, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा दावा

MP : विधानसभा में मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, विभागों की समीक्षा के साथ मंत्रियों को बताई कार्ययोजना

असली काटने वाले तो संसद में बैठे हैं, 'कुत्ते' को लेकर मचे बवाल पर बोलीं रेणुका चौधरी, राहुल गांधी ने क्या कहा

काशी-तमिल संगमम में सुरक्षा घेरा तोड़कर CM योगी के मंच के करीब पहुंचा नशेड़ी, कमांडो ने धरदबोचा

इमरान जिंदा है, जेल में किया जा रहा है मेंटली टार्चर, बहन ने मुलाकात के बाद क्या कहा

अगला लेख