गीर गाय के दूध और जैविक सब्‍जी उत्‍पादन में मिसाल बने यह दो किसान

Webdunia
रविवार, 18 अप्रैल 2021 (18:22 IST)
जिम्मी मगिलिगन मेमोरियल सप्ताह के चौथे दिन  सनावादिया के गीर गाय फार्मर निक्की सूरेका और जैविक फार्मर मनोज नागर ने एफबी लाइव पर अनुभव सुनाए। उन्‍होंने कहा कि लोगो को शुद्ध उत्पाद देने से हमें सुख, शांति और लाभ मिलता है।

निक्की सूरेका, ने बताया कि उन्‍होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। कुछ साल अमेरिका के शिकागो में रहे, वहां से लौटकर गांव सनावादिया में गीर गाय गौशाला का काम शुरू किया। गौशाला की प्रेरणा उन्‍हें बेटी कायरा से मिली।
कायरा जब बड़ी हुई और दूध की आवश्यकता हुईं तब आसपास की बहुत सी गौशालाओं में भ्रमण किया। उन्‍होंने देखा कि गौशाला में गाएं अस्वस्थ थी, उनके आहार की व्यवस्था ठीक नहीं थी। कई गौशालाओं में तो इंजेक्शन लगा कर दूध निकाला जाता था। मुझे समझ आ गया कायरा को शुद्ध दूध देना है तो गाय और गौशाला खुद की करनी होगी।

वहीं से गौ अमृत गौ शाला शुरू हुई। गौ अमृत की शुरूआत 9 गौवधों से की गई। इसमें जनक दीदी के प्रोत्साहन और मार्गदर्शन से हम आगे बढ़ते गए। आज गौ अमृत गौशाला से इंदौर के 250 परिवार जुड़े हुए हैं। उन्‍हें शुद्ध दूध सप्लाई कर रहे हैं।

गौ माता के आहार और वातावरण के अनुसार उन्‍हें तैयार किया जाता है। उनके आहार में मुख्यत शतावरी, अश्वगंधा, तीन से चार अनाज, नारियल, मूंगफली, कपास्या खल, तेल, गुड, मिनरल मिक्‍चर, नमक, मीठा सोडा दिया जाता है।

मनोज नागर ने जैविक खेती व जैविक नर्सरी के बारे मे चर्चा की। वे सनावदिया में कृषक है। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव के पद पर भी हैं। पिछले साल जनक दीदी ने जैविक सेतु पर हमारी सब्जी बिकने के लिए अम्बरीश केला जी से परिचय कराया, मिटटी परिक्षण के पास होने के बाद आज हम हमारी पूरी जमीन में जैविक सब्जियां ऊगा रहे हैं।

2 एकड़ जमीन से 1 साल में 1,40,000 हजार का लाभ हुआ। जिसमे खर्च लगभग 20,000 आया। मैंने पिछले लॉकडाउन मे जैविक नर्सरी भी तैयार की हैं जिससे पर्यावरण में एक छोटा सा योगदान होगा। जिससे हमें जीवनभर फ्री में ऑक्सीजन मिलेगा। हमारी नर्सरी में देशी आम, जाम, नीम, पीपल, गुलमोहर, आवला, जामुन, अनार, सिंदूर का पौधा, व अनेक प्रकार के फलदार, छायादार पौधे शासकीय मूल्य पर उपलब्ध हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

LAC पर बलों की तैनाती असामान्य, सुरक्षा की अनदेखी नही, चीन के साथ सीमा विवाद पर जयशंकर

राहुल गांधी की डिबेट की चुनौती को BJP ने स्वीकारा, इस नेता का दिया नाम

चुनाव में BJP का समर्थन करेंगे बाहुबली धनंजय सिंह, जौनपुर से BSP ने काट दिया था पत्नी का टिकट

Lok Sabha election 2024 : PM मोदी या राहुल गांधी, दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर, जानिए संपत्ति

PM मोदी के सामने चुनाव लड़ने के लिए देशभर से आ रहे हैं लोग, श्याम रंगीला को नहीं मिला नामांकन

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

पाकिस्तान के अरबपति बोले- हमें भी चाहिए मोदी जैसा नेता, तीसरी बार जरूर बनेंगे PM

अच्छी बात है कि मोदी 600 पार नहीं कह रहे, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कितने करोड़ की है संपत्ति?

MP में वोटिंग कराने में आगे रहे कांग्रेस विधायक, टॉप 10 में भाजपा के कब्जे वाली सिर्फ 4 विधानसभा

अगला लेख