गीता पर एक और दंपति ने किया दावा

Webdunia
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (16:51 IST)
इंदौर। बहुचर्चित घटनाक्रम में पाकिस्तान से वर्ष 2015 में भारत लौटी मूक-बधिर युवती गीता को बिहार के एक दंपति ने अपनी लापता बेटी बताया है। इस दंपति को दो अन्य परिवारों के साथ यहां गीता से 11 दिसंबर को मिलवाया जाएगा जो इस लड़की की वल्दियत का दावा पहले ही कर चुके हैं।
 
मध्यप्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक बीसी जैन ने आज बताया कि बिहार के सारण जिले के मिर्जापुर गांव निवासी मोहम्मद ईसा और उनकी पत्नी जुलेखा खातून को गीता से यहां 11 दिसंबर को मिलवाया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि गीता को महाराष्ट्र के अहमद नगर जिले के जयसिंह कराभरी इथापे और झारखंड के जामताड़ा जिले के सोखा किशकू के परिवारों से इसी तारीख को मिलवाने का कार्यक्रम पहले से तय है। इन दोनों परिवारों का भी दावा है कि यह लड़की कोई और नहीं, बल्कि उनकी खोई बेटी है।
 
 
जैन ने बताया कि गीता की वल्दियत का दावा कर रहे तीनों परिवारों के डीएनए नमूने भी लिए जाएंगे। इन नमूनों को गीता के डीएनए नमूने से मिलान के लिए सीबीआई की नई दिल्ली स्थित केंद्रीय अपराध विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) भेजा जा सकता है।
 
अब तक देश के अलग-अलग इलाकों के 10 से ज्यादा परिवार गीता को अपनी लापता बेटी बता चुके हैं, लेकिन सरकार की जांच में इनमें से किसी भी परिवार का दावा फिलहाल साबित नहीं हो सका है।
 
 
गीता गलती से सीमा लांघने के कारण दशक भर पहले पाकिस्तान पहुंच गई थी। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के विशेष प्रयासों के कारण गीता 26 अक्‍टूबर 2015 को स्वदेश लौटी थी। इसके अगले ही दिन उसे इंदौर में मूक-बधिरों के लिए चलाई जा रही गैर सरकारी संस्था के आवासीय परिसर भेज दिया गया था। तब से वह इसी परिसर में रह रही है।
 
सुषमा ने एक अक्‍टूबर को प्रसारित वीडियो संदेश में देशवासियों से भावुक अपील की थी कि वे गीता के माता-पिता की तलाश में सरकार की मदद करें। उन्होंने यह घोषणा भी की थी कि इस मूक-बधिर युवती को उसके बिछुड़े माता-पिता से मिलवाने में सहयोग करने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कर्तव्य पर पहली बार प्रलय मिसाइल, भीष्म टैंक, पिनाका, बजरंग, ऐरावत, परेड में दिखा भारत की सशस्त्र सेनाओं का पराक्रम

जम्मू के MAM स्टेडियम में बम की धमकी निकली अफवाह

स्वर्णिम भारत के साथ भारत की सैन्य ताकत, गणतंत्र दिवस पर क्या होगा खास

चेन्नई आने वाली उड़ान में बम रखे होने की धमकी अफवाह निकली

Republic Day 2025 : गणतंत्र दिवस पर किले में तब्दील हुई दिल्ली, सिक्स लेयर सिक्योरिटी, 70000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

अगला लेख