इंदौर में यूएई और हिन्दूजा ग्रुप अपना प्रोजेक्ट लाएंगे

Webdunia
शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (11:45 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में शनिवार से 2 दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) शुरू होने से पूर्व हिन्दूजा ग्रुप और यूएई के उद्योगपतियों ने निवेश को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं।
 
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की पूर्व संध्या पर सीईओ कॉन्क्लेव शुरू होने से पूर्व दोनों उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकत की थी। यूएई के उद्योगपतियों तथा हिन्दूजा ग्रुप के गोपीचंद हिन्दूजा ने मुख्यमंत्री चौहान से शुक्रवार को रात मुलाकात की थी।
 
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान यूएई के उद्योगपतियों ने एविएशन और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में और हिन्दूजा ग्रुप के गोपीचंद हिन्दूजा ने इंदौर में निवेश के लिए रुचि दिखाई। सूत्रों के अनुसार 22 अक्टूबर से शुरू जीआईएस सम्मेलन के दौरान दोनों ग्रुप सरकार से करार कर सकते हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने दोनों ग्रुप से मुलाकात करने के बाद कहा कि दोनों ग्रुप पहली बार इंदौर आए हैं। यहां अच्छे औद्योगिक माहौल ने उन्हें प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों ग्रुप यहां अपना प्रोजेक्ट लाएंगे। (वार्ता)

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख