MP : धान उत्पादकों के लिए खुशखबरी, CM यादव ने किया प्रोत्साहन राशि का ऐलान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 (22:25 IST)
Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार धान उत्पादकों के बैंक खातों में प्रति हेक्टेयर 2000 रुपए की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित करेगी। उन्होंने कहा कि यह लाभ छोटे किसानों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि गेहूं उत्पादक किसानों को भी उपज के लिए 2600 रुपए प्रति क्विंटल की सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अन्य पहल के तहत किसानों को सौर पंप मिलेंगे, जिससे उन्हें बिजली बिलों का भुगतान करने से मुक्ति मिलेगी।
 
यादव ने यहां नौरोजाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा, किसानों के हित में राज्य सरकार ने पहले ‘कोदो और कुटकी’ धान के उत्पादन के लिए प्रोत्साहन देने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि गेहूं उत्पादक किसानों को भी उपज के लिए 2600 रुपए प्रति क्विंटल की सहायता मिलेगी।
ALSO READ: CM मोहन यादव का ऐलान, शिप्रा का पानी शीघ्र होगा शुद्ध, दोनों किनारों पर बनेंगे घाट और चलेंगी नाव
इसके अलावा, सरकार डेयरी किसानों से दूध खरीदेगी और उन्हें बोनस भी देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अन्य पहल के तहत किसानों को सौर पंप मिलेंगे, जिससे उन्हें बिजली बिलों का भुगतान करने से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि उमरिया में सोन नदी पर 45 करोड़ रुपए की लागत से एक नया पुल बनाया जाएगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

MP : रेखा गुप्ता को CM मोहन यादव ने दी बधाई

Rekha Gupta : रिजल्ट के 11 दिन बाद खत्म हुआ दिल्ली CM का सस्पेंस, रेखा गुप्ता कैसे चुनी गईं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Rekha Gupta : रेखा गुप्ता के हाथ में होगी दिल्ली की कमान, विधायक दल की बैठक में फैसला

LIVE: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

अगला लेख