shiv chalisa

राज्यपाल लालजी टंडन के पदभार ग्रहण करने के बाद मप्र में सियासी हलचल तेज

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। मध्य प्रदेश में नए राज्यपाल लालजी टंडन के पदभार ग्रहण करने के बाद एक बार फिर सियासी पारा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। भाजपा पिछले दिनों विधानसभा में हुए दंड संहिता संशोधन विधेयक पर हुए मत विभाजन की शिकायत राज्यपाल से करने की तैयारी कर रही है।

पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पार्टी मत विभाजन के समय सदन की पूरी परिस्थिति का संवैधानिक अध्ययन करने में जुटी है। इसके लिए पार्टी संविधान के जानकारों से राय-मशविरा करने के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव पहले ही मत विभाजन पर सवाल उठा चुके हैं।

सदन में दंड संहिता विधेयक पर हुए मत विभाजन के बाद गोपाल भार्गव ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जब विपक्ष ने मत विभाजन की मांग ही नहीं की तो किस आधार पर मत विभाजन हुआ। वहीं भाजपा मत विभाजन के समय सदन में कांग्रेस सदस्यों की उपस्थिति को संदेह की नजर से देख रही है। इस पूरे मामले को लेकर अगर भाजपा राजभवन का रुख करती है तो राजभवन की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

मध्य प्रदेश में तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रम पर वरिष्ठ पत्रकार शिव अनुराग पटैरिया कहते हैं कि आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश का राजभवन बड़ा नीति निर्णायक केंद्र बनेगा। जिस तरह की स्थिति मध्यप्रदेश में है और जिस तरह का संख्या बल सदन में दोनों दलों के बीच मौजूद है उससे आने वाले दिनों में सियासी रस्साकशी और तेज होगी।

ऐसे में राजभवन की भूमिका बहुत महत्त्वपूर्ण हो जाएगी, वहीं राज्यपाल के तौर पर लालजी टंडन की नियुक्ति को भी शिव अनुराग पटैरिया रणनीतिक तौर पर बहुत ही महत्त्वपूर्ण मानते  हैं। वे कहते हैं कि लालजी टंडन एक बेहद मंझे हुए राजनेता हैं, जो अटलजी के साथ काम कर चुके हैं और गठबंधन की सरकार को लेकर उनका अनुभव काफी पुराना है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खत्म होगी छोटे नोटों की दिक्कत, ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 के नोट, RBI का पायलट प्रोजेक्ट

आंख मारता है, लोकसभा में रिजिजू ने याद दिलाया राहुल का 2018 वाला 'हग और विंक', प्रियंका गांधी का करारा पलटवार

साली को छेड़ने के मामले में 7 साल बाद बरी एयरफोर्स अफसर, अब पीड़िता बोली- जीजू ने सपने में छेड़ा था

ईरान का ‘काला खजाना’ खर्ग द्वीप क्यों नहीं बना अमेरिका-इजराइल का निशाना? 90% तेल निर्यात यहीं से

क्रूड गिरा तो चमका सोना, चांदी में जोरदार उछाल, देखें 10 शहरों के ताजा रेट

सभी देखें

नवीनतम

हवाई सफर पर महंगाई की मार, Air India और Air India Express बढ़ाया 399 रुपए का ईंधन अधिभार, जानिए कैसे और कबसे होगा लागू

LPG की किल्लत, 524 Gas Cylinders से भरा ट्रक ले भागे चोर

Iran US War : अमेरिका की खुली चेतावनी, ईरान पर आज होगा सबसे भीषण हमला, बॉम्बर्स भरेंगे उड़ान

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के 10 बड़े फैसले

योगी सरकार का बड़ा फैसला : जून तक पूरा होगा बीडा के लिए भूमि अधिग्रहण, निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

अगला लेख