मध्यप्रदेश में तीन पूर्व सीएम को वही बंगले आवंटित, दिग्विजय को छोड़ा

Webdunia
शनिवार, 28 जुलाई 2018 (10:02 IST)
मध्यप्रदेश सरकार ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में दिग्विजय सिंह को छोड़कर तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को उमा भारती, बाबूलाल गौर और कैलाश जोशी को दोबारा वही बंगले आवंटित किए गए हैं। हालांकि सरकार उनसे इन बंगलों का किराया लेगी।
 
दरअसल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगले खाली करने का नोटिस दिया गया था, लेकिन राज्य सरकार ने वही बंगले किराए पर आवंटित करने का किया आदेश जारी कर दिया है।
 
बंगले आवंटन के लिए नए नई आवेदन प्रक्रिया के तहत इन तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगले दिए गए हैं। अब इन्हें इन बंगलों का शुल्क भी देना होगा।
 
बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बंगला आवंटित करने पर कोई फैसला नहीं हो सका, क्योंकि सरकार को दिग्विजय की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है।
 
उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह, उमा भारती, कैलाश जोशी और बाबूलाल गौर पूर्व मुख्यमंत्री के नाते आज भी सरकारी बंगलों में रह रहे हैं।
 
कुछ दिनों पहले शिवराज सरकार ने कैबिनेट में एक प्रस्ताव लाकर पूर्व मुख्यमंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के बराबर सुविधाएं दिए जाने का प्रस्ताव भी पास किया था। हालांकि बाद में इसे कोर्ट में चुनौती दे दी गई और अदालत  ने बंगले खाली कराने के आदेश दे दिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव, अखिलेश यादव ने किया खुलासा

Whatsapp को सीधी टक्टर दे रहा है Zoho का Arattai, जानिए क्यों बन रहा है यूजर्स की पसंद

RBI इनएक्टिव और अनक्लेम्ड फंड्स के लिए लाए हैं नई स्कीम, जानिए क्या है खास?

देश के लिए इस साल घातक रहा मानसून, 1500 से ज्यादा लोगों की ली जान, किस राज्य में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात

सभी देखें

नवीनतम

Live Update: दुर्गा विसर्जन के दौरान 2 दर्दनाक हादसों में 22 की मौत

खंडवा में मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी ट्रेक्टर ट्रॉली, 11 की लोगों की मौत

Weather Update : पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक फिर बदलेगा मौसम, 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Live: देशभर में धूमधाम से मना दशहरा, रावण दहन हुआ

कोलंबिया में मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, चीन को लेकर क्या कहा?

अगला लेख