MP कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मनेगा दशहरा, बोले गृहमंत्री, त्योहारों को लेकर नहीं होगी कोई कार्रवाई

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (18:02 IST)
मध्यप्रदेश में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। ये कहना है प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का। गृहमंत्री ने कहा कि सभी प्रदेशवासी दुर्गा उत्सव और दशहरा पर्व कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मनाएं। त्योहारों को लेकर किसी पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी और इसको लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम भी नहीं फैले। 
 
दशहरा उत्सव को लेकर गाइडलाइन- गृह विभाग की ओर से दुर्गा उत्सव और दशहरे पर्व को लेकर जो गाइडलाइन जारी की गई है उसके मुताबिक दशहरे पर रावण दहन कॉलोनी और सोसायटी में हो सकेंगे। वहीं बड़े स्थानों पर रावण दहन के कार्यक्रम स्थानीय प्रशासन की अनुमति के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए हो सकेंगे।
 
राजधानी भोपाल में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन और दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के मुताबिक दशहरा और दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए भोपाल में सभी घाटों पर चाक चौबंद व्यवस्था कर ली गई है। राजधानी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन रानी कमलापति घाट (कमला पार्क), खटलापुरा, प्रेमपुरा घाट, सीहोर नाका, हथाईखेड़ा- अनंतपुरा, मालीखेड़ी, शाहपुरा, ईटखेड़ी और नरोन्हा सांकल विसर्जन स्थल पर किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख