Hanuman Chalisa

भोपाल में दुर्गा पूजा के दौरान गरबे के आयोजन पर रोक,कोरोना गाइडलाइन के साथ सजेंगे दुर्गा पंडाल

विशेष प्रतिनिधि
सोमवार, 4 अक्टूबर 2021 (17:49 IST)
भोपाल। राजधानी में गणेश उत्सव की गाइडलाइन के आधार पर ही दुर्गा पूजा का उत्सव मनाया जाएगा। दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी तरह के बड़े आयोजनों पर रोक के साथ-साथ गरबे के आयोजन पर बैन रहेगा। गणेश उत्सव की तरह ही श्रद्धालु कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए डीजे का उपयोग कर भजन कीर्तन के कार्यक्रम कर सकते है। 
 
जिला प्रशासन ने दुर्गा पंडालों में लोगों की संख्या पर किसी भी तरह की बंदिश लगाने के जगह कोरोना प्रोटोकॉल के साथ लोगों के शामिल होने की अनुमति दे दी है।   
 
दुर्गा प्रतिमाओं के लिए पण्डाल का आकार तय करने के साथ झांकी निर्माता यह ध्यान रखेंगे कि झांकियों की स्थापना संकरी जगह नहीं हो जिससे श्रद्धालुओं की भीड़ की स्थिति न बने। झांकी स्थल पर भीड़ एकत्र नहीं हो तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो इसकी व्यवस्था आयोजकों को सुनिश्चित करना होगी । 
 
इसके साथ ही आयोजनों को लाउडस्पीकर के इस्तेमाल में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है। झांकियों, पंडालों और विसर्जन स्थल पर श्रद्धालु और आयोजक फेस कवर पहनकर आएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। इसके साथ ही सैनेटाइजर का इस्तेमाल जरूरी होगा। नियमों का उल्लंघन कर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 
 
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए आयोजकों को प्रशासन के लिए अलग से अनुमति लेनी होगी। धार्मिक, सामाजिक जुलूस या चल समारोह नहीं निकाले जाएंगे। झांकी स्थल पर भीड़ नहीं होगी। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख