Hanuman Chalisa

किसानों से मिलने मंदसौर जाते समय हार्दिक पटेल गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 13 जून 2017 (14:30 IST)
नीमच। पिछले सप्ताह पुलिस की गोलीबारी में मारे गए किसानों के परिजन से मिलने के लिए मंदसौर जाते समय पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को मंगलवार को नीमच जिले में गिरफ्तार कर लिया गया।
 
शहर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने कहा कि किसी भी संज्ञेय अपराध को होने से रोकने के लिए पटेल को नीमच के नयागांव से गिरफ्तार किया गया।
 
दीवान ने कहा कि पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल जनता दल यू के नेता अखिलेश कटियार के साथ जा रहे थे। कटियार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में दोनों को ही जमानत पर छोड़ दिया गया और पुलिस के वाहनों में बैठाकर मध्यप्रदेश से बाहर भेज दिया गया।
 
पटेल को मंदसौर जाते समय बीच से ही उठा लिया गया था। वह ऋणमाफी और अन्य मांगों के मुद्दे पर उपजे कृषि संबंधी तनाव के दौरान पुलिस की गोलीबारी में मारे गए किसानों के परिजन से मिलने और संकटग्रस्त किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए वहां जा रहे थे।
 
गिरफ्तार किए जाने पर पटेल ने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए कहा कि मैं आतंकी नहीं हूं। मैं लाहौर से नहीं आया। मैं एक भारतीय नागरिक हूं और मुझे देश में कहीं भी जाने का अधिकार है। उन्होंने केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 50 करोड़ किसान भगवा पार्टी के खिलाफ एकजुट हो गए हैं।
 
एक जून को मध्यप्रदेश में किसानों का आंदोलन शुरू हुआ था और छह जून को इसने हिंसक रूप धारण कर लिया था। उस दौरान मंदसौर में पुलिस की गोलीबारी में पांच लोग मारे गए थे। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

मुख्यमंत्री योगी की पाती, दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र

अगला लेख