Hanuman Chalisa

हार्दिक पटेल पर स्याही फेंकी, युवक गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 7 अप्रैल 2018 (22:07 IST)
उज्जैन। गुजरात के पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल पर शनिवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक व्यक्ति ने स्याही फेंक दी। पटेल लगभग सवा नौ बजे यहां इंदौर रोड स्थित होटल मेघदूत पहुंचे थे। यहां पर उनका स्वागत चल रहा था।

इसी दौरान मिलन गूजर नामक एक व्यक्ति ने उन पर स्याही फेंक दी। स्याही आसपास खड़े लोगों पर भी गिरी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिल पाया। मिलन इस दौरान जोर-जोर से चिल्ला कर कह रहा था कि वह पटेल को मध्यप्रदेश में नहीं घुसने देगा।

घटना के बाद वहां उपस्थित पटेल के समर्थकों ने स्याही फेंकने वाले को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। बाद में पुलिस उसे अपने साथ ले गई। वहां पर कांग्रेस के नेता मनोहर बैरागी, राजेंद्र भारती आदि भी मौजूद थे। हार्दिक पटेल गुजरात के युवा नेता अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवाणी के साथ 8 अप्रैल को सागर जिले के गढ़ाकोटा में आयोजित किसान सम्मेलन और प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। इसी सिलसिले में वे शनिवार रात उज्जैन पहुंचे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख