Publish Date: Sat, 25 May 2024 (13:16 IST)
Updated Date: Sat, 25 May 2024 (13:19 IST)
Madhya Pradesh Heat wave alert : मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने 4 दिनों तक राज्य में विभिन्न जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज राजगढ़, ग्वालियर, दतिया, भिंड, छतरपुर और निवाड़ी में सिवियर हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, उमरिया, डिडोरी, मंडला, कटनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, और टीकमगढ़ में लू चलने की आशंका है।
शुक्रवार को रतलाम में पारा 46.2 डिग्री तक पहुंच गया। बुरहानपुर में भी अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया है। धार में 45.3, खरगोन में 45.2, बड़वानी में 45.1, शाजापुर में 44.7, झाबुआ में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राज्य के 12 शहरों में पारा 44 डिग्री से ऊपर रहा।
इंदौर में शुक्रवार को तापमान एक फिर 44 डिग्री पार पहुंच गया। नौतपा के पहले 2 दिन शहर में पारा और गर्म होने की संभावना है। यहां अगले 2 दिन तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। आज शहर में लू चलने की भी संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta