Hanuman Chalisa

भोपाल में भारी बारिश का कहर, लोग परेशान, धरने पर महापौर

Webdunia
गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (11:18 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात से जारी भारी बारिश से प्रशासन की बारिश पूर्व व्यवस्थाओं की कलई खुल गई।
 
राजधानी भोपाल में कल रात करीब 10 बजे से भारी बारिश का दौर जारी है, जिसके बाद आज सुबह तक राजधानी की कई प्रमुख सड़कें, चौराहे और निचली बस्तियां पानी से लबालब हो गईं। राजधानी के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा और भेल क्षेत्र की कई कॉलोनियों, व्यस्ततम क्षेत्र एमपी नगर, हमीदिया रोड और पुराने भोपाल की कई प्रमुख सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। कई बहुत घरों में भी पानी घुसने की खबर है।
 
भारी बारिश से लोग परेशान, धरने पर महापौर : भारी बारिश से राजधानी भोपाल में कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति है। ऐसे में लोगों का गुस्सा फूट रहा है। लोगों के आक्रोश के बीच भोपाल के महापौर आलोक शर्मा खुद ही धरने पर बैठ गए हैं। महापौर सेफिया कॉलेज के पास नाले के पानी में कुर्सी लगाकर धरने पर बैठे हैं।
 
दरअसल भोपाल के सेफिया कॉलेज के पास से गुजर रहे नाले पर पीडब्ल्यूडी का पुल है। इस पुल के कारण नाले का पानी बाधित हो रहा है और पानी सड़कों पर बह रहा है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है।
 
पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस नाले को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहे जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
घरों में घुसा पानी, लोग परेशान : सुबह कई गाड़ियां सड़कों पर भरे पानी में फंस गईं, जिससे वाहनचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह तेज बारिश के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या भी बहुत कम रही। ऑफिस का समय होने तक भी बारिश जारी रहने से कार्यालय पहुंचने वाले लोग सड़कों पर भरे पानी के बीच अपने वाहन निकालने की जद्दोजहद में दिखाई दिए।
 
ट्रैफिक सिग्नल बंद, सड़कों पर लगा जाम : लगातार बारिश के चलते राजधानी के कई प्रमुख चौराहों पर लगे सिग्नल भी खराब हो गए। इसके चलते सड़कों पर यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई और जगह-जगह जाम लगता रहा। राजधानी के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहा और न्यूमार्केट के ट्रैफिक सिग्नल भी बारिश की वजह से दम तोड़ गए। प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में भी कल देर रात से भारी बारिश जारी रहने की खबर है।
 
मौसम विभाग ने आज भी जारी किया अलर्ट  : मौसम विभाग ने बुधवार को ही भोपाल समेत प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और शहडोल संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। विभाग के मुताबिक अभी आगामी 24 घंटे भी इन हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति भी बन सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को आंदोलन का ऐलान

मेधावियों के सम्मान में तालियों से गूंजा सभागार, गर्व से दमके अभिभावकों के चेहरे

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

अगला लेख