मध्यप्रदेश में अब दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट रहेगा अनिवार्य

Webdunia
शनिवार, 15 अक्टूबर 2022 (15:52 IST)
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में दोपहिया वाहनों से कार्यालय आने वाले कर्मचारियों हेतु हेलमेट अनिवार्य रहेगा। इसकी अनिवार्यता को लेकर परिवहन आयुक्त मप्र ने आदेश जारी किया है। इस संबंध में उच्च न्यायालय, मप्र द्वारा प्रदेश में दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट नहीं पहनने तथा सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी किए जाने पर आपत्ति व्यक्त की गई थी।

 
दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की समझाइश तथा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 128 य 129 के उल्लंघन पर तत्संबंधी कार्यवाही किए जाने हेतु पुलिस तथा परिवहन विभाग द्वारा एक संयुक्त अभियान 6 अक्टूबर 2022 से प्रारंभ किया गया है। अपील करते कहा गया कि हेलमेट पहनने से न केवल सकारात्मक संदेश जनसामान्य को जाएगा, अपितु हेलमेट की अनिवार्यता उन्हें दुर्घटना की स्थिति में शारीरिक क्षति से भी बचाएगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ का टेरर, धराशाही हुए दुनियाभर के शेयर बाजार, चीन ने बताया आर्थिक धौंस, ट्रंप बोले- फैसला वापस नहीं लूंगा

मध्यप्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पटना में राहुल गांधी के जाते ही भिड़े कार्यकर्ता, सांसद अखिलेश ने मारा थप्पड़

UP : जेल में बंद मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजीटिव, छिड़ेगी जंग बच्चा प्रेमी साहिल का या सौरभ का

Waqf को लेकर CM उमर पर बरसीं महबूबा, बोलीं शर्म की बात है कि...

सभी देखें

नवीनतम

मोहन यादव बोले, सभी नगर निगमों में बनेगी विकास समिति, शहर के विकास के लिए सब मिलकर करें काम

क्यों आपस में ही भिड़ गए TMC के 2 दिग्गज सांसद, क्या बोलीं ममता?

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर केदार जाधव बने भारतीय जनता पार्टी के सदस्य (Video)

क्या है भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर हमले का ISI कनेक्शन?

तमिलनाडु के राज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

अगला लेख