हेमंत खंडेलवाल हो सकते है मध्यप्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष, कई अन्य दिग्गज भी रेस में?

विकास सिंह
सोमवार, 3 फ़रवरी 2025 (12:13 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार थमने और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जापान से स्वदेश वापसी के बाद अब कभी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर सकता है। भाजपा से जुड़े सूत्र बताते है कि अगले एक सप्ताह में मध्यप्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।

देश में भाजपा के सबसे मजबूत संगठन वाले राज्य में पार्टी की जिम्मेदारी किस चेहरे के मिलेगी इस पर अब सबकी निगाहें लग गई है, इसके साथ ही यह सवाल भी सियासी गलियारों में खूब सुर्खियां में है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जरिए क्या एक बार फिर जातीय समीकरण साधेगी। मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के होने के चलते इस बात की संभावना अधिक है कि सामान्य वर्ग से आने वाले नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी।

अगर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए सामान्य वर्ग से दावेदारों को देखे तो पूर्व सांसद और भाजपा विधायक हेमंत खंडेलवाल का नाम सबसे आगे है। कुशल संगठनकर्ता और संघ के करीबी होने के साथ विवादों से दूर हेमंत खंडेलवाल के नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है और प्रदेश चुनाव अधिकारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस सप्ताह भोपाल दौरे के बाद हेमंत खंडेलवाल के नाम का एलान हो सकता है।

इसके साथ सामान्य वर्ग से आने वाले पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी अध्यक्ष पद की रेस में है। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भले ही विधानसभा चुनाव दतिया से हार गए हो लेकिन वह भोपाल से लेकर दिल्ली तक सक्रिय है। उनकी गिनती अमित शाह के करीबियों में होती है और पिछले दिनों भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रमुख के तौर पर उन्होंने कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को भाजपा में शामिल कराके अपनी संगठनात्मक क्षमता का परिचय दिया। पिछले दिनों नरोत्तम मिश्रा की पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की तस्वीरें भी खूब चर्चा में रही। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने नरोत्तम मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी थी।

वहीं पन्ना से विधायक और पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का नाम भी सामान्य वर्ग से अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे नजर आ रहा है। पिछले दिनों बृजेंद्र प्रताप सिंह की दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। बृजेंद्र प्रताप सिंह की गिनती वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के करीबी नेताओं में होती है। वीडी शर्मा के साथ नरेंद्र सिंह तोमर और शिवराज सिंह चौहान बृजेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर एक साथ आ सकते  है। इसके अलावा ग्वालियर-चंबल से आने वाले पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल है और वह दिल्ली में खासा सक्रिय है। संघ से निकटता और संगठन मंत्री के तौर पर अपनी संगठनात्मक क्षमता का परिचय अरविंद भदौरिया पहले भी दे चुके है। 

वीडी शर्मा को मिलेगा एक और मौका?- मध्यप्रदेश भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को क्या पार्टी का केंद्रीय नेतृव्य एक और मौका देगा,यह भी सियासी गलियारों में चर्चा के केंद्र में है। दरअसल बतौर भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का उपलब्धियों से भरा हुआ है। वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा ने मध्यप्रदेश में जीत की नई इबारत लिखी है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जहां अब तक अपना सर्वेश्रष्ठ प्रदर्शन किया वहीं लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटें जीतकर नया इतिहास रच दिया है। बतौर भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है। वीडी शर्मा की मजबूत संगठनात्मक क्षमता की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके है। ऐसे में अगर वीडी शर्मा को एक और मौका मिल जाए तो अचरज नहीं होगा।

नए चेहरे के साथ चौंका सकती है भाजपा?-मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व किसी नए चेहरे पर दांव लगाकर एक बार फिर चौंका सकती है। विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सभी दिग्गज चेहरों को दरकिनार कर चौंकाने वाला फैसला करते हुए डॉ. मोहन यादव के नाम पर मोहर लगाई थी वैसा ही प्रयोग पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में कर सकता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ सिंह ने बताया दिल्ली सरकार क्‍यों नहीं लेती केंद्रीय सहायता

चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, झुग्गीवासियों को मताधिकार से वंचित करने की रची जा रही साजिश

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मिल्कीपुर में सपा पर बरसे CM योगी, बोले- सनातन विरोधी है पार्टी, उसे गाजी और पाजी प्यारे हैं

बजट में मनरेगा को मिली कितनी राशि, क्या है कांग्रेस की नाराजगी की वजह?

सभी देखें

नवीनतम

हेमंत खंडेलवाल हो सकते है मध्यप्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष, कई अन्य दिग्गज भी रेस में?

दूल्हे को भारी पड़ा चोली के पीछे क्या है पर डांस, दुल्हन के बाप ने तोड़ दी शादी, बगैर दुल्हन लौटी बारात

अमेरिकी विमान दुर्घटना में 67 पीड़ितों में से 55 के मिले अवशेष

ग्लोबल फायर इंडेक्स की लिस्ट जारी, पाकिस्तान को बड़ा झटका, जानिए कहां है भारत?

Petrol Diesel Prices: बजट के बाद क्रूड ऑइल के दामों में आई तेजी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

अगला लेख