दूल्हे को भारी पड़ा चोली के पीछे क्या है पर डांस, दुल्हन के बाप ने तोड़ दी शादी, बगैर दुल्हन लौटी बारात

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 3 फ़रवरी 2025 (11:45 IST)
दिल्ली के एक दूल्हे ने अपनी शादी में बॉलीवुड के गाने चोली के पीछे पर डांस करना भारी पड गया। नतीजा इतना बुरा हुआ कि दूल्हा इसे जिंदगी भर याद रखेगा। दरअसल, दूल्हे के दोस्तों ने उसे 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर डांस करने के फोर्स किया। जिसके बाद दूल्हे ने इस गाने पर जमकर ठुमके लगाए। जब दुल्हन के पिता ने दूल्हे के डांस करते देखा तो उन्होंने अपनी बेटी देने तक से मना कर दिया। आलम यह रहा कि बारात को बगैर दुल्हन के ही लौटना पडा।

दूल्हा अपनी बारात लेकर नई दिल्ली में शादी समारोह में पहुंचा था. वहां मौजूद लोगों के अनुसार, उसके दोस्तों ने उससे डांस करने के लिए कहा और जब मशहूर बॉलीवुड गाना चोली के पीछे क्या है बजने लगा, तो वह खुद को नाचने से नहीं रोक पाया. कुछ मेहमानों ने भी उसका हौसला बढ़ाया और शादी के इस मजेदार रौनक में चार चांद लगाने की कोशिश की, लेकिन चांद पर ग्रहण ऐसा लगा कि अब वो शायद ही कभी हटेगा. दूल्हे की हरकतें दुल्हन के पिता को पसंद नहीं आईं और उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया।

दुल्हन के पिता ने वापस लौटाई बारात : दुल्हन के पिता ने कहा कि उन्होंने कहा कि यह एक दम फूहड़ डांस था, इसलिए उसने तुरंत समारोह रोककर शादी को रद्द कर दिया। कथित तौर पर उन्होंने यह कहते हुए शादी छोड़ दी कि दूल्हे के व्यवहार ने उनके परिवार के मूल्यों का अपमान किया है। सोशल मीडिया पर वायरल खबर के मुताबिक दुल्हन रो पड़ी और उसने शादी के लिए अपने पिता काफी समझाया भी जबकि दूल्हे ने उसके पिता को समझाने की कोशिश की, कि यह सब मजाक में हो रहा है। लेकिन सभी की कोशिशें नाकाम साबित हुई।

सोशल मीडिया पर जैसे ही मामले ने तूल पकड़ा वैसे ही हर तरफ खलबली शुरू हो गई। एक गाने के पीछे टूटी इस शादी को लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने लिखा... इतनी जिद भी किस काम की, डांस ही तो किया था। एक और यूजर ने लिखा... दुल्हन का बाप पागल लगता है, अच्छा हुआ दूल्हा अभी बच गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस तरह के गानों पर डांस करने की जरूरत क्या है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

रविंद्र जडेजा-वॉशिंगटन सुंदर के शतक के खिलाफ बेन स्टोक्स ने चली शर्मनाक चाल, ड्रॉ हुआ चौथा टेस्ट

Weather Update : अहमदाबाद और गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

झारखंड में खुल सकता है एक और सैनिक स्कूल, हेमंत सोरेन सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर भगदड़ में घायल हुए लोगों का जाना हाल-चाल

अगला लेख