Hanuman Chalisa

रीवा में टिकट का लालच देकर रेप और ब्लैकमेलिंग के मामले में फंसा हाईप्रोफाइल भाजपा नेता गिरफ्तार

भोपाल ब्यूरो
गुरुवार, 16 जनवरी 2025 (16:05 IST)
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सत्तारूढ़ पार्टी के नेता पर टिकट की लालच देकर पार्टी की ही महिल नेता से रेप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला पार्टी के एक बड़े पद है और उसके साथ पार्टी के नेता अजीतपाल सिंहं चौहान ने टिकट का लालच देकर अपनी हवस का शिकार बनाया। वहीं पीड़ित महिला की शिकायत पर भाजपा नेता अजीतपाल सिंह चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी और पीड़ित महिला दोनों ही शादीशुदा हैं। भाजपा की हाई प्रोफाइल महिला नेता के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपी भाजपा नेत अजीत पाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद समूचे विंध्य की सियासत में हड़कंप मच गया है।

कांग्रेस से भाजपा में आए अजीतपाल सिंह चौहान सीधी नगर पालिका के उपाध्यक्ष का भतीजा है। वहीं  सोशल मीडिया पर उसकी दिग्गज नेताओं के साथ कई  फोटो है। पीड़िता का आरोप है कि उसको आरोपी ने विधानसभा का टिकट दिलाने का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर उससे पैसे भी ऐंठे। पुलिस को पीड़िता ने अपने शिकायत में यह भी बताया है कि आरोपी अजीतपाल सिंह चौहान ने उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता की शिकायत के बाद रेप के आरोपी सीधी शहर के डैनिहा मोहल्ले में रहने वाले भाजपा नेता अजीत पाल सिंह को रीवा से गिरफ्तार कर को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें सीधी जेल भेज दिया गया। रेप के आरोपी भाजपा नेता अजीतपाल सिंह चौहान के खिलाफ धारा 296, 308(5), 251(3), 64(1) तथा बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इन धाराओं में ब्लैकमेलिंग कर पैसों की वसूली तथा रेप के गंभीर आरोप शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

उप्र मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 29 हजार से ज्यादा छात्राएं हुईं उत्‍तीर्ण

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास

अगला लेख