Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर का भोपाल में सम्मान,1 करोड़ के ईनाम के साथ बनाया गया DSP

भोपाल के मिंटो हॉल में हुई कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने किया सम्मान

हमें फॉलो करें हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर का भोपाल में सम्मान,1 करोड़ के ईनाम के साथ बनाया गया DSP
webdunia

विकास सिंह

, गुरुवार, 12 अगस्त 2021 (18:55 IST)
भोपाल। टोक्यो ओलंपिक में कॉस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर का आज भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मान किया। मिंटो हॉल में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विवेक सागर को एक करोड़ रूपये की सम्मान निधि का चेक प्रदान देने के साथ उन्हें पुलिस विभाग में डीएसपी का पद देने की घोषणा की। इसके साथ प्रदेश सरकार विवेक सागर के परिवार को मकान भी देगी।  
 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारत को हॉकी में मिला कांस्य पदक सिर्फ पदक नहीं हैं बल्कि यह हॉकी का पुनर्जागरण है। आज मध्यप्रदेश की माटी के लाल विवेक सागर के ओलंपिक में श्रेष्ठ से हम सभी गर्व से भरे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिद, जुनून और जज़्बा हो तो आसानी से सफलता मिलती है। आप खिलाड़ियों को भरपूर सुविधाएँ दीजिए फिर देखियें वे कैसे चमत्कार करते हैं। 
 
सम्मान समारोह में विवेक सागर ने ओलंपिक से जुड़ी यादों को साझा करते हुए कहा कि टीम के कप्तान ने कहा था कि खोने के लिए हमारे पास कुछ नहीं है और इस बात ने हर खिलाड़ी को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने खेल प्रेम का परिचय दिया है।
 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिला हॉकी टीम के भी ओलंपिक में प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम चौथे नम्बर पर रही। वे आखिरी मैच हारी जरूर लेकिन अच्छे खेल प्रदर्शन से पूरे देश का दिल जीत लिया। प्रदेश सरकार महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 31-31 लाख रूपये देकर सम्मानित करेगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं भाजपा और आरएसएस : राहुल गांधी