कांग्रेस का महापौर बनने पर भोपाल में हाउस टैक्स और पानी का बिल होगा आधा, मिलेगी फ्री वाईफाई की सुविधा

विकास सिंह
सोमवार, 27 जून 2022 (18:10 IST)
भोपाल। भोपाल में कांग्रेस का महापौर जीतने पर लोगों को हाउस टैक्स और पानी का बिल आधा देना पड़ेगा। भोपाल नगर निगम के लिए आज कांग्रेस पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर कई बड़े चुनावी वादे किए। पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया कि कांग्रेस का महापौर बनने पर भोपाल की जनता का हाउस टैक्स और पानी का बिल आधा कर दिया जाएगा। 
 
पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि 16 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि विभा पटेल और हम सब मिलकर भोपाल का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि विभा पटेल पहले भी शहर की महापौर रह चुकी हैं, उन्हें विकास कार्य करने का अनुभव है। कांग्रेस की महापौर भोपाल का विकास उस स्तर पर करेंगी, जैसा विकास राजधानी का होना चाहिए।

कमलनाथ ने कहा कि पंचायत चुनाव में ही मध्य प्रदेश की जनता ने स्पष्ट कर दिया है की जनता कांग्रेस के साथ है। भाजपा सरकार की ओर से पुलिस, पैसा और प्रशासन के दुरुपयोग के बावजूद पंचायत चुनाव में जनता कांग्रेस के साथ आई है। जो काम गांव की जनता ने किया है, वही काम पूरे प्रदेश के नगरों की जनता भी करने वाली है।

कांग्रेस के संकल्प पत्र की मुख्य वादे-
-हाउस टैक्स और पानी के बिल को आधा करना
-फ्री वाईफाई की सुविधा 
-मेयर हेल्पलाइन से समस्याओं का निराकरण
-पेयजल एवं सीवर समस्या को योजनाबद्ध तरीके से हल
-सीनियर सिटीजन को संपत्ति कर में 5 प्रतिशत की छूट 
-पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नेटवर्क को आधुनिक करना
-धूल मुक्त भोपाल-भूल मुक्त नगर निगम
-बड़े तालाब और कोलार से पानी सप्लाई नेटवर्क को नर्मदा जल के नेटवर्क से जोड़ना
-बारिश के दौरान जगह-जगह होने वाले जलभराव की समस्या का हरसंभव समाधान अवैध कॉलोनियों को वैध करना।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर CM योगी ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये सख्‍त निर्देश...

Rajasthan : फ्रांसीसी महिला से दुष्कर्म, कास्टिंग कंपनी का मालिक है आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi : रोहिणी में बहुमंजिला इमारत में आग, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Dharamshala Flood: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, धर्मशाला में 25 मजदूरों के बहने की सूचना, 2 के मिले शव

सेबी ने बीएसई पर लगाया 25 लाख का जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख