Hanuman Chalisa

आईएटीवी परिवार के लोगों को योग करवाया

Webdunia
आईएटीवी एजुकेशनल एकेडमी, देवगुराड़िया, इंदौर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित पद्मश्री जनक पलटा दीदी, प्राचार्य शुभारंजन चटर्जी, उपप्राचार्य सारिका शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यालय के हेडबॉय हर्ष नागर द्वारा विद्यार्थियों एवं समस्त आईएटीवी परिवार के लोगों को योग करवाया गया।
 
 
पद्मश्री जनक दीदी ने योग के लिए उपस्थित सभी लोगों से अपना अनुभव बतलाते हुआ कहा कि मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मैं सनावादिया में रहती हूं। योग हमारे जीवन को संतुलित बनाने का एक तरीका है। हमारा शरीर, हमारा दिल, हमारा दिमाग और हमारी आत्मा- इन चारों को संतुलित कैसे बनाए रखना है, ये हमें योग सिखाता है।
 
उन्होंने कहा कि योग के द्वारा ही हम इन चारों को संतुलित रख सकते हैं जिससे कि हमारा दैनिक जीवन सुखमय रहे। साथ ही यह भी समझाया कि योग क्यों करना चाहिए? तथा हमारे दैनिक जीवन में इसके क्या-क्या प्रभाव पड़ते हैं?
 
इसके पश्चात विद्यालय की प्राचार्य ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए 'योग भगाए रोग' से शुरुआत करते हुए योग का अपने दैनिक जीवन में समावेश करने का आग्रह किया। इसके पश्चात विद्यालय की उपप्राचार्य ने पद्मश्री जनक दीदी एवं सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

अगला लेख