भाजपा नेता ने की शिकायत, 2 कुत्तों की लाठियों से पीट पीटकर हत्या

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 जून 2024 (11:24 IST)
झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से एक बर्बर समाचार सामने आया है। यहां की भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पर भौंकना 2 श्वानों को भारी पड़ गया। इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने दोनों श्वान को लाठियों से पीटकर मार डाला। इनमें एक श्वान गर्भवती थी।
 
दोनों श्वानों की मौत का वीडियो जब इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ और लोगों ने रोष जताया तो भाजपा नेत्री ने सफाई में कहा कि उन्होंने श्वानों को मार डालने के इरादे से नगर परिषद को शिकायत नहीं की की थी। वह चाहती थीं कि उनको पकड़कर ऐसी जगह छोड़ा जाए, जहां पर से वह आबादी से दूर रहें।
 
प्रसारित वीडियो में थांदला में जैन मंदिर के पास यह घटना हुई। इस वीडियो में नगर परिषद के कर्मचारी दोनों श्वान को निर्दयता से पीटते दिखाई दे रहे हैं। जब भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भूमिका सोनी अपने स्वजन के साथ मोटरसाइकल से कहीं जा रही थीं, इस दौरान 2 श्वानों ने उन पर भौंकना शुरू कर दिया। संतुलन बिगड़ा तो मोटरसाइकल गिर गई। इससे नाराज भाजपा नेत्री ने नगर परिषद के अधिकारियों से शिकायत कर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

मैनपुरी पुलिस का दावा, आश्रम में नहीं मिले भोले बाबा

Assam Floods: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 29 जिलों में 16.50 लाख लोग प्रभावित

kargil war: तोलोलिंग व टाइगर हिल की लड़ाई निर्णायक साबित हुई, कारगिल नायकों ने युद्ध की वर्षगांठ पर कहा

पीएम 2.5 वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा मौत दिल्ली में, क्या है 10 बड़े शहरों का हाल?

हाथरस के गुनहगार भोले बाबा को क्या बचा रही सियासत?, धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा के दरबार की तरह सियासी दिग्गज लगाते थे हाजिरी

अगला लेख
More