उपचुनाव में कर्जमाफी फिर बनेगा मुद्दा,कमलनाथ ने जारी की सबूतों की पेनड्राइव, BJP ने की CBI जांच की मांग

विकास सिंह
गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (14:03 IST)
भोपाल। 2018 के विधानसभा चुनाव में कर्जमाफी का ट्रंपकार्ड चलकर सत्ता में आने वाली कांग्रेस एक बार फिर उपचुनाव में कर्जमाफी को मुद्दा बनाने जा रही है।कर्जमाफी को लेकर भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साढ़े 26 लाख से अधिक किसानों की कर्जमाफी का बड़ा दावा किया है। भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने किसानों की कर्जमाफी को सही बताते हुए एक पेन ड्राइव भी जारी की  जिसमें उन किसानों के नाम और पते के साथ किसानों का कितना कर्ज माफ हुआ इसका डाटा होने का दावा किया गया है। 
ALSO READ: Inside story : उपचुनाव से पहले संघ की शरण में क्यों पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ?
उपचुनाव की तारीखों के एलान से पहले विधानसभा सीट के प्रभारियों के साथ बैठक के दौरान कमलनाथ ने कहा कि 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है। कांग्रेस चुनाव में अपने 15 महीनों के कार्यकाल में विकसति मध्यप्रदेश बनाने को लेकर लिए गए निर्णय को लेकर जनता के बीच जाएगी। 
 
कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन्होंने खुद कर्जामाफी के कार्यक्रम किए वह कहते हैं कि कर्जामाफ नहीं हुआ इसलिए हमने कांग्रेस छोड़ दी। ये झूठ की राजनीति और मीडिया की राजनीति मध्यप्रदेश में चलने वाली नहीं है। भाजपा के प्रचार और नौंटकी की राजनीति को प्रदेश की जनता अच्छी तरह समझती है।   
 
भाजपा ने की CBI जांच की मांग –पीसीसी चीफ कमलनाथ की ओर से कर्जमाफी वाली पेन ड्राइव जारी किए जाने के बाद भाजपा नेता हितेष वाजपेयी ने ट्वीट कर इसकी सीबीआई जांच की मांग कर डाली। हितेष वाजपेयी ने लिखा कि किसानों की कर्जमाफी की कमलनाथ की काली पेन ड्राइव की CBI जांच होना चाहिए। 26 लाख किसानों के कर्ज की राशि कभी बैंको को दी ही नहीं गयी अपितु केवल ब्याज की राशि ही दी गयी। कांग्रेस की यह किसानों से की गई सबसे बड़ी गद्दारी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर लगेंगे 251 फुट ऊंचे भगवा ध्वज, सीएम धामी ने की घोषणा

शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार

Maharashtra: विधान भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे जितेंद्र आव्हाड को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया

महाकुंभ जैसी अभेद्य सुरक्षा में कावड़ यात्रा, 7 जिलों में 11000 कैमरों की डिजिटल सेना, भीड़ का मैप तैयार

सिंहस्थ महाकुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलेगा महापर्व

अगला लेख