Biodata Maker

जीएसटी की विसंगतियों के विरोध में इंदौर बंद

Webdunia
गुरुवार, 15 जून 2017 (14:13 IST)
इंदौर। केंद्र के एक जुलाई से प्रस्तावित वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) की विसंगतियों और जटिलताओं के विरोध में मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के अलग-अलग वाणिज्यिक संगठनों की ओर से गुरुवार को आहूत बंद का खासा असर देखा गया।
 
बाजार सूत्रों ने बताया कि एक दिवसीय बंद के दौरान शहर के हजारों कारोबारियों ने कोई काम-काज नहीं किया। राजबाड़ा क्षेत्र के विभिन्न बाजार, सियागंज का किराना बाजार, संयोगितागंज की अनाज मंडी और सर्राफा बाजार समेत प्रमुख कारोबारी केंद्र वीरान रहे। इससे करोड़ों रुपए का दैनिक व्यवसाय ठप हो गया।
 
हालांकि, अन्य इलाकों में खुदरा कारोबार की कई दुकानें बंद के बावजूद खुली रहीं। पेटोल पम्पों, अस्पतालों, दूध व दवाई की दुकानों और स्कूल-कॉलेजों को बंद से मुक्त रखा गया था।
 
शहर के कारोबारी संगठन जीएसटी के मौजूदा स्वरूप का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि आम आदमी की रोटी, कपड़ा और मकान से जुड़ी चीजों पर जीएसटी की उंची दरों और नई कर प्रणाली की जटिलताओं तथा विसंगतियों से उनका कारोबार चौपट हो जाएगा। लिहाजा सरकार को जीएसटी को लागू करने से पहले इसमें जरूरी सुधार करने चाहिए।
 
प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया के साथ बुधवार को यहां बैठक में अलग-अलग क्षेत्रों के करीब 50 कारोबारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा था कि वाणिज्य जगत के हितों की रक्षा के लिए सीमेंट, फ्लोर टाइल्स, नमकीन उत्पादों, घी, ब्रांडेड अनाज, ब्रांडेड कपड़ों, दवाओं आदि वस्तुओं पर जीएसटी की दरें घटाए जाने की जरूरत है।
 
मलैया ने कारोबारी संगठनों को भरोसा दिलाया था कि वह उनके सुझावों को प्रस्तावों की शक्ल में जीएसटी परिषद की 18 जून को होने वाली बैठक में रखेंगे। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका ईरान जंग में क्या पाकिस्तान भी होगा शामिल, सऊदी अरब के रक्षा मंत्री से क्या बोले आसिम मुनीर?

यूपी के विकास व सुधार के लिए गोविंद बल्लभ पंत ने अनेक कदम उठाए : CM योगी

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बाद अब गुजरात में 129 करोड़ की लागत से बनेगा लोटस पार्क, देखें पहली झलक

CM डॉ. मोहन यादव ने दिखाई क्वींस ऑन द व्हील्स को हरी झंडी, बोले स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिला बाइक राइडर्स

पाकिस्तान में खूनी मंजर: शिया समुदाय के लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 38 लोगों की मौत, क्‍यों हुआ ये खून-खराबा?

अगला लेख