प्रशासन की नाकामी की यह तस्वीर देख रो पड़ेंगे आप, एक ही परिवार की 11 अर्थियां

Webdunia
शुक्रवार, 31 मार्च 2023 (15:37 IST)
इंदौर। इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में गुरुवार को बावड़ी की छत धंसने से 36 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 11 लोग एक ही परिवार के थे। कच्छ पाटीदार समाज की धर्मशाला में इनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही है। जिसने भी इस तस्वीर को देखा अंदर तक दहल गया। प्रशासन की नाकामी की यह तस्वीर देख रो पडेंगे आप।

ALSO READ: मौत की बावड़ी : लापरवाही ने इंदौर में ली 36 लोगों की जान, गुस्साएं लोगों ने लगाए CM शिवराज के खिलाफ नारे, हादसे का जिम्मेदार कौन?
पटेल नगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा हुआ है। आंखों में आंसू, दिल में दर्द लिए परिजनों को अंतिम संस्कार की तैयारियां करते देख जिसने भी देखा, वह अंदर तक सिहर गया। गुजरात पटेल परिवार के इन 11 सदस्यों का अंतिम संस्कार कुछ ही देर में रिजनल पार्क मुक्तिधाम पर किया जाएगा। लगभग इसी समय सिंधी समाज के 17 लोगों का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 
प्रशासन की लापरवाही को लेकर शहर में जमकर गुस्सा दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि अगर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे तो सेना को पहले ही मदद के लिए बुला लेना था। इस लापरवाही की वजह से 36 लोगों की जान चली गई। लोगों को इस बात की भी शिकायत थी कि वे अपने परिजनों को बचाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू करने से रोका।

ALSO READ: इंदौर बावड़ी हादसा : लोगों को बचाने में रोजा खोलना भूले अब्दुल माजिद, हिन्दू भाइयों ने कराया इफ्तार
अस्पताल से लेकर घटनास्थल तक सभी दूर मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्‍शा नहीं जाएगा।
 
पुलिस ने बेलेश्‍वर महादेव झूलेलाल मंदिर के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव मुरली सबनानी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बैकों के सर्वर डाउन होने से UPI Payment में देरी से ग्राहक परेशान, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार

पुराने भोपाल से हिंदुओं के पलायन का RSS का दावा सियासत या फिर मजबूरी?

ATM, UPI, GST से लेकर बैंक जमा तक 1 अप्रैल से होंगे 10 बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

RAW पर प्रतिबंध की मांग, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, अमेरिकी संस्थान ने उगला जहर तो भारत ने लगाई लताड़

सभी देखें

नवीनतम

CM पुष्कर सिंह धामी ने 1232 नर्सिंग अधिकारियों को दिए नियुक्ति-पत्र

प्रियंका गांधी पहुंचीं वायनाड, पंचायत के काम से हुईं प्रभावित, भूस्खलन पीड़ितों को लेकर दिया यह बयान

PM Vidya Laxmi Yojana क्या है, कैसे मिलते हैं फायदे और कौन कर सकता है एप्लाई

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

निसान भारत में जल्द लांच करेगी 7 सीटर MPV और 5 सीटर SUV

अगला लेख