Hanuman Chalisa

ढह गई इमारत, इंदौर के इतिहास का सबसे भयावह हादसा (फोटो)

Webdunia
रविवार, 1 अप्रैल 2018 (12:02 IST)
इंदौर। भयावह हादसे में शनिवार रात यहां होटल-सह-लॉज ढहने से 2 महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई। ​जिला प्रशासन ने करीब 60 साल पुराना भवन ढहने की जानलेवा दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
 
छोटी ग्वालटोली पुलिस थाने के प्रभारी संजू कामले ने बताया ​कि घनी वाणिज्यिक बसाहट वाले सरवटे बस स्टैंड इलाके में एमएस होटल शनिवार रात भरभराकर ढह गया।

मलबा हटाकर अब तक 12 लोगों को शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय पहुंचाया गया है। इनमें शामिल 2 महिलाओं समेत 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 2 अन्य लोगों का इलाज जारी है।
 
जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक-संतप्त परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसे में घायल लोगों का इलाज सरकारी खर्च पर किया जाएगा।
 
 
चश्मदीदों का दावा है कि शनिवार रात एक कार के होटल के पिलर से टकराने के बाद इसकी इमारत जोरदार आवाज के साथ देखते ही देखते गिर गई और इसमें मौजूद लोग मलबे में दब गए। आईएमसी आयुक्त ने कहा कि हादसे के कारण के तौर पर कार की टक्कर वाले पहलू को फिलहाल खारिज नहीं किया जा सकता। इस सिलसिले
में विस्तृत जांच की जा रही है।
 
उन्होंने यह भी बताया कि होटल की इमारत ढहने से इससे सटे 2 भवनों को भी थोड़ा नुकसान पहुंचा है। सावधानी के तौर पर दोनों भवनों को खाली करा लिया गया है।  जिलाधिकारी (डीएम) निशांत वरवड़े ने बताया कि हादसे की मजिस्ट्रियल जांच का जिम्मा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) स्तर के एक ​अधिकारी को सौंपा गया है।
 
भयावह हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल हो गया है। चंद सेकंडों के धुंधले वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में होटल की इमारत किस तरह भरभराकर ढहती है और इसके ठीक सामने की व्यस्त सड़क पर कुछ दोपहिया और चार पहिया वाहन सवार मलबे की चपेट में आ जाते हैं। इसके बाद मौके पर धूल और मलबे के भारी गुबार को देखा जा सकता है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

LAC के बीच MP ने खुद को साबित किया निवेश का केंद्र, CM डॉ. मोहन बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

राबड़ी देवी की बिगड़ी तबीयत, मिलने पहुंचे बेटे तेज प्रताप, परिवार की सुरक्षा पर दिया यह बयान

पटना फायरिंग केस में नया मोड़! वकील ने खान सर के सरेंडर से किया इनकार, बताया क्या होगा अगला कदम?

15 लाख फॉलोअर्स वाले सेलिब्रेटी कुत्‍ते को बेचा, खरीदने वाले ने मीट बनाकर खिला दिया, सोशल मीडिया ने बताया हैवानियत

अगला लेख