Dharma Sangrah

इंदौर में दूध-सब्जी के लिए प्रशासन ने कमर कसी

Webdunia
शुक्रवार, 2 जून 2017 (00:21 IST)
इंदौर। फसलों की सही कीमत न मिलने और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार से शुरू हुए असहयोग आंदोलन के तहत इंदौर में सुबह दूध की टंकियां सड़कों पर ढोली गई और सब्जियां रौंदी गई। किसानों ने मंडियों में जबरन कारोबार बंद करवाया। जगह जगह विवाद और झगड़ों के बाद जिला प्रशासन बेहद सतर्क हो गया है। मंडियों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। शुक्रवार के लिए भी  जिला प्रशासन ने इससे निपटने के लिए तैयारी कर ली है। 
 
गुरुवार को कुछ लोगों ने मिलकर बड़ा बांगड़दा में 12 केन दूध सड़कों पर ढोला...इसके बाद शहरवासियों की चिंता बढ़ गई है कि शुक्रवार को न जाने कैसे हालात होंगे? क्या उन्हें दूध और सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं से महरूम होना पड़ेगा? आशंका यह भी है कि उग्र किसान इंदौर आने वाले दूध के वाहनों और सब्जियों को रोकने की कोशिश करेंगे।  
दूध-सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता आम जनता तक पहुंचाने को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध। जिलाधीश पी नरहरि ने कहा शहर की आम जनता से अपील की है कि वह अफवाहों में न आएं। सांची पॉइंट पर दूध उपलब्ध रहेगा। सब्जी व दूध जनता तक पहुचाने वाले किसानों को सुरक्षा देने के इंतजाम किए गए। जिला प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं के संबध में तमाम व्यवस्था करते हुए निर्देश जारी किए है जनता को घबराने की जरूरत नही।
 
किसानों का अपना दर्द : किसानों के विरोध प्रदर्शन से इंदौर की देवी अहिल्याबाई फल-सब्जी मंडी और संयोगितागंज अनाज मंडी समेत पश्चिमी मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में कारोबार पर बुरा असर पड़ा। किसानों ने मंडियों के भीतर कारोबारी प्रतिष्ठानों के सामने हंगामा भी किया।

किसानों के आंदोलन की अगुवाई कर रहे संगठनों में शामिल मध्यप्रदेश किसान सेना के सचिव जगदीश रावलिया कहा कि हमने सोशल मीडिया पर इस आंदोलन का आह्वान किया था और इससे किसान अपने आप जुड़ते चले गए। प्रदेश की मंडियों में भाव इस तरह गिर गए हैं कि सोयाबीन, तुअर (अरहर) और प्याज उगाने वाले किसान अपनी खेती का लागत मूल्य भी नहीं निकाल पा रहे हैं।
 
महाराष्ट्र में भी किसानों की हड़ताल : महाराष्ट्र में भी किसानों की हड़ताल गुरुवार से शुरू हुई, जिस दौरान कई जगह हालात तनावपूर्ण होने के समाचार हैं। समाचारों के अनुसार किसानों ने मुंबई व अन्य शहरों को दूध व सब्जियों की आपूर्ति बाधित करने का प्रयास किया।
 
किसान कृषि ऋण माफी सहित अपनी विभिन्न मांगों पर जोर दे रहे हैं। नासिक जिले के येवला में कफ्र्यू लगा दिया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनरत किसानों से बातचीत की इच्छा जताई है।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में होली का 'डबल' जश्न, 3 और 4 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

अमेरिका-इसराइल हमले के बीच आज होगी CCS की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्‍यक्षता, इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा

पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

काशी विश्वनाथ के कपाट सूतक काल में रहेंगे बंद, श्रद्धालु नहीं आएं इस दौरान पूजा के लिए

LIVE: अली रेजा अराफी ईरान के अंतरिम सुप्रीम लीडर, पुतिन ने खामनेई की हत्या को बताया निंदनीय

अगला लेख