MP : IPS अफसरों के प्रमोशन, इंदौर पुलिस कमिश्नर बने ADG

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 31 दिसंबर 2024 (20:56 IST)
MP IPS promotion List : वर्ष 2024 के आखिरी दिन मध्यप्रदेश में पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति की गई। मध्यप्रदेश गृह विभाग ने IPS (भारतीय पुलिस सेवा) अफसरों की पदोन्नति सूची जारी की है। इंदौर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह (Santosh Kumar Singh) को एडीजी के पद पदोन्नत किया गया है। 4 डीआईजी को प्रमोट कर आईजी और 4 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्तर के अफसरों को पदोन्नत कर डीआईजी बनाया गया है।ALSO READ: Maha Kumbh : श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए रहेगा 7 चक्रीय सुरक्षा घेरा, 10 हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात
 
चंबल रेंज के डीआईजी को आईजी बनाया : फील्ड में पदस्थ छिंदवाड़ा और चंबल रेंज के डीआईजी को आईजी बनाया गया है। इसी तरह डीआईजी बनने वालों में धार, अशोकनगर के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। प्रमोट होने वाले अफसरों को 1 जनवरी 2025 से नए वेतनमान का लाभ मिलेगा।
 
संतोष कुमार सिंह एडीजी पद पर पदोन्नत : गृह विभाग ने 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष कुमार सिंह को एडीजी पद पर पदोन्नत किया है। संतोष सिंह अभी पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस, इंदौर हैं। पदोन्नति के बाद एडीजी, पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर के पद पर काम करते रहेंगे।ALSO READ: लखनऊ बैंक लूट कांड: पुलिस ने एनकाउंटर में 2 बदमाशों को किया ढेर
 
रुचिका जैन को प्रोफार्मा पदोन्नति : 2007 बैच के आईपीएस अफसर डीआईजी छिंदवाड़ा सचिन कुमार अतुलकर को पदोन्नत कर आईजी बनाया गया है। डीआईजी चंबल रेंज कुमार सौरभ, उप पुलिस महानिरीक्षक विसबल मध्यक्षेत्र कृष्णावेनी देसावतु और डीआईजी प्लानिंग (PHQ) जगत सिंह राजपूत को पदोन्नत कर आईजी बनाया गया है। इन सबकी पदस्थापना यथावत रखी गई है। गृह विभाग द्वारा जारी एक अन्य आदेश में रुचिका जैन को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: दिल्ली NCR समेत अनेक राज्यों में होगी मूसलधार बारिश, IMD का अलर्ट

ट्रंप ने 70 देशों पर लगाया टैरिफ, 40 फीसदी तक देना होगा शुल्क, 7 अगस्त तक छूट दी

टैरिफ से नाराज भारत का ट्रंप को झटका, अमेरिका से नहीं खरीदेंगे F35 फाइटर जेट

हेलमेट अच्छा है... कहीं फिर तो नहीं फूट जाएगा No Helmet, No Petrol का बुलबुला

सस्ती हुई रसोई गैस, क्या है LPG सिलेंडर के नए दाम?

अगला लेख