Hanuman Chalisa

खुशखबर, इंदौर को मिलेगी विशिष्ट पहचान, रेलवे ने दी यह सौगात...

Webdunia
रविवार, 18 मार्च 2018 (11:02 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में रेलमंत्री पीयूष गोयल ने मालवा अंचल के लिए रेलवे के क्षेत्र में अनेक घोषणाएं करते हुए कहा कि इंदौर को रेलवे के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान मिले, इस दिशा में तेजी से काम किए जाने की आवश्यकता है।
 
गोयल ने रविवार को आयोजित एक समाराह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इंदौर स्वच्छता, बेहतर सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, उद्योग, कला, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में देश में विशिष्ट पहचान रखता है। हमारा प्रयास है कि इसकी पहचान रेलवे के क्षेत्र में भी विशिष्ट रूप में हो, लिहाजा यहां तेजी से काम किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि रतलाम से डेमू ट्रेन अब सुबह 5.30 बजे की जगह 6.30 बजे चलाई जाएगी। इस ट्रेन में 8 की जगह 12 कोच किए जाएंगे। ग्वालियर से इंदौर तक चलने वाली ट्रेन रतलाम तक चलाने का निर्णय भी लिया गया है। इंदौर से पूना जाने वाली ट्रेन खाचरौद स्टेशन पर भी रुकेगी। इंदौर से रतलाम होकर दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन पूरे वर्ष नियमित रूप से सामान्य ट्रेन की तरह चलाने के प्रयास किए जाएंगे। इंदौर से पटना तक चलने वाली ट्रेन सप्ताह में एक बार की जगह दो बार चलाई जाने का निर्णय लिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि बेंगलुरु से इंदौर आने वाली, जयपुर से इंदौर आने वाली, बरेली से इंदौर आने वाली मालवा एक्सप्रेस ट्रेनें अम्बेडकर नगर (महू) तक चलाए जाने का निर्णय भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर की जन्मस्थली अम्बेडकर नगर (महू) के रेलवे स्टेशन का विकास 30 करोड़ रुपए की राशि खर्च कर किया जाएगा। इस रेलवे स्टेशन को टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर के व्यक्तित्व तथा कृतित्व को चिरस्थायी बनाने के लिए अम्बेडकर नगर (महू) स्टेशन में संरचना बनाने पर भी विचार किया जा रहा है, साथ ही अम्बेडकर नगर (महू) स्टेशन पर एस्केलेटर लिफ्ट लगाने, फुट ब्रिज बनाने सहित अन्य यात्री सुविधाओं का विकास किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि राजवाड़े के स्वरूप में  इंदौर रेलवे स्टेशन का स्वरूप बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सुझाव भी आमंत्रित किए हैं।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि मालवा क्षेत्र, विशेषकर इंदौर में नववर्ष के उपलक्ष्य में ढेरों सौगातें मिली हैं। अम्बेडकर नगर (महू) के क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं के विकास संबंधी जो घोषणाएं हुई हैं, उससे इस क्षेत्र का सही मायने में विकास होगा। उन्होंने कहा कि इंदौर में रेलवे संबंधी सुविधाओं के विकास होने से मालवा-निमाड़ क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा। 
 
उन्होंने कहा कि राऊ स्टेशन को जंक्शन के रूप में विकसित किया जाएगा। इंदौर-दाहोद रेलवे लाइन के लिए महू तक पेरेलल लाइन डालने की तैयारी करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। इंदौर तथा मालवा क्षेत्र में  रेल सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार से भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस सहयोग से मालवा सहित पूरे प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है।
 
वहीं मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में रेलवे के क्षेत्र में जो विकास हो रहा है, उससे नई इबारत लिखी जा रही है। केंद्र और राज्य मिलकर नया इतिहास लिख रहे हैं। 'सबका साथ, सबका विकास' का जो मंत्र है, वह अब मालवा अंचल में साकार हुआ है। रेलवे सुविधाएं बढ़ने से मालवा अंचल में पर्यटन का विस्तार होगा। उद्योग निवेश बढ़ेगा। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गेहलोत भी विशेष रूप से उपस्थित थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख