Dharma Sangrah

इंदौर में हथियारबंद बदमाशों का दो फौजियों पर हमला, एक जवान की मौत

Webdunia
सोमवार, 23 जनवरी 2017 (14:16 IST)
इंदौर। बदमाशों ने रविवार देर रात यहां एक फौजी की धारदार हथियारों से कथित तौर पर हत्या कर दी, जबकि एक अन्य फौजी को बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस को संदेह है कि हमला पुरानी रंजिश में हुआ।
 
बाणगंगा पुलिस थाने के प्रभारी विनोद दीक्षित ने सोमवार को बताया कि करीब 10 बदमाशों के हमले में बुरी तरह घायल होने के बाद अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ने वाले फौजी जवान की पहचान वरुण चौहान (26) के रूप में हुई है। चौहान पंजाब के पठानकोट में तैनात थे और छुट्टी लेकर घर आए थे।
 
दीक्षित ने बताया कि हमले में थल सेना के एक अन्य जवान योगेश पाल (25) और उनका छोटा भाई शुभम घायल हो गए। हमले के शिकार दोनों फौजी कल देर रात कुश्ती का एक दंगल देखकर घर लौट रहे थे। हमला उनके घर के नजदीक हुआ। शोर सुनकर पाल के परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे। इस दौरान पाल के छोटे भाई शुभम को भी हमले में चोटें आयीं।
 
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल फौजी जवान पाल और उनके छोटे भाई का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि दोनों फौजियों पर पुरानी रंजिश में हमला हुआ। मामले में कुछ बदमाशों के नाम सामने आए हैं। इस सिलसिले में तसदीक की जा रही है। मामले में विस्तृत जांच जारी है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

ईरान की 4000 KM वाली मिसाइल का डिएगो गार्सिया पर प्रहार! क्या भारत के पास पहुंच गई है जंग की आग?

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

सभी देखें

नवीनतम

PM Modi Record: 8,931 दिन पूरे कर PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले सरकार प्रमुख, चामलिंग को छोड़ा पीछे

Weather Alert: 23-25 मार्च तक मौसम बदलेगा, कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

Iran Missile Attack: एक रात में 9 देशों पर ईरान के हमले, कतर-UAE-सऊदी-बहरीन में मिसाइल और ड्रोन स्ट्राइक से मचा हड़कंप

MP : CM यादव ने कहा- राजस्थान और मध्यप्रदेश हैं भाई-भाई, 5,055 करोड़ के निवेश से 3,530 रोजगार

ईरानी मिसाइलों से इजराइल में धमाके, न्यूक्लियर साइट के पास ‘आग के गोले’ गिरे, देखें वीडियो

अगला लेख