उद्योगों को छूट का कांग्रेस ने किया विरोध

Webdunia
मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (23:43 IST)
भोपाल। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों की छूट का विरोध किया है। एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार के पास समर्थन मूल्य पर फसल खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं। विकास योजनाओं के नाम पर कर्ज लेना पड़ रहा है। बिजली चार गुनी कीमत पर प्रदेश के उपभोक्ताओं को बेची जा रही है, पेट्रोल डीजल पर अतिरिक्त कर लगा दिया गया है, वहीँ दूसरी ओर यही सरकार मध्य प्रदेश में उन उद्योगों को जो बिकने की स्थिति में हैं लगभग 4600 करोड़ से ज्यादा की छूट दे रही है जबकि उच्चतम न्यायलय ने जीएसटी के बाद किसी भी तरह की छूट देने पर रोक लगा रखी है। 
 
 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने एक बयान में सरकार की ताज़ा कैबिनेट बैठक में कतिपय उद्योगों को दी जा रही इस छूट का विरोध किया है और कहा कि यह छूट लाखों किसानों की आशाओं से धोखा है तथा प्रदेश की जनता के टैक्स और खून-पसीने की कमाई का अपराधिक बंदरबांट है। 
 
गुप्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि इस विषय में प्रदेश की जनता की राय लेकर ही कोई निर्णय लेना चाहिए, क्योंकि वे सार्वजनिक धन के ट्रस्टी हैं, मालिक नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को आहत करने वाले इन फैसलों की वैधानिकता को उचित फोरम पर चुनौती दी जाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख