Hanuman Chalisa

चोरी के आईफोनों के कलपुर्जों को विदेशों में बेचता था गिरोह, 3 गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 18 अगस्त 2018 (19:48 IST)
इंदौर। भारत में चोरी के आईफोन खरीदकर इनके कलपुर्जों को विदेशों में बेचने वाले शातिर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने शनिवार को यहां 2 कारोबारी भाइयों समेत 3 लोगों को धरदबोचा। इनके कब्जे से करीब 25 लाख रुपए के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
 
 
अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमरेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों की पहचान शाहबाज खान (30), मनीष तेजवानी (33) और भरत तेजवानी (34) रूप में हुई है। मनीष तथा भरत भाई हैं और स्थानीय डॉलर मार्केट में मोबाइल फोनों की दुकान चलाते हैं।
 
उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी उत्तर और दक्षिण भारत के अलग-अलग राज्यों से चोरी के महंगे आईफोन खरीदते थे। वे एप्पल कंपनी के इन हैंडसेटों को खोलकर इनके कलपुर्जे अलग-अलग कर देते थे ताकि आईएमईआई नंबर की मदद से इन्हें ढूंढा न जा सके।
 
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में शामिल मनीष तेजवानी टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड, बांग्लादेश एवं चीन जाता था और वहां आईफोनों के डिस्प्ले स्क्रीन और अन्य कलपुर्जों को ऊंचे दामों पर बेच देता था। गिरोह ने ऐसे कुछ कलपुर्जे नेपाल में भी बेचे हैं। गिरोह के सदस्य चोरी के एंड्रॉइड फोन भी खरीदते थे और इनके आईएमईआई नंबर बदलकर इन्हें मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में बेच देते थे।
 
सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से एप्पल कंपनी के अलग-अलग मॉडलों के 29 आईफोन और 1 आईपैड बरामद किया है। उनके पास 5 एंड्रॉइड फोन भी मिले हैं। उनकी कार जब्त कर ली गई है। मामले में विस्तृत जांच जारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से चल रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लखनऊ रेलवे स्टेशन को दहलाने की साजिश नाकाम

CBSE Exam 2026: प्रश्नपत्रों पर छपे QR कोड्स को लेकर बोर्ड की बड़ी सफाई, छात्र और अभिभावक न हों भ्रमित

राघव पर अब आतिशी का पलटवार, भगवंत मान भी बरसे, क्‍या भाजपा ज्‍वाइन करेंगे चड्ढा?

ईरान का बड़ा दावा, मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंदी! हड़कंप

अबू धाबी में गिरा मलबे का टुकड़ा, 5 भारतीय सहित 12 लोग घायल, एयर डिफेंस ने नाकाम किया हमला

सभी देखें

नवीनतम

ईरान का दावा, 2 अमेरिकी लड़ाकू विमान और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर मार गिराए, पायलटों की तलाश में जुटा अमेरिका

सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

अजाक्स विवाद का हुआ पटाक्षेप,चौधरी मुकेश मौर्य ही है अजाक्स के प्रांताध्यक्ष

अगला लेख