Hanuman Chalisa

डाउन हुआ जियो का नेटवर्क, लोग परेशान

Webdunia
बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (12:55 IST)
इंदौर। इंदौर, भोपाल और ग्वालियर समेत मध्यप्रदेश के कई शहरों में रिलायंस जियो का नेटवर्क मंगलवार रात से बाधित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करोड़ों ग्राहक परेशान हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा है।
 
जानकारी के मुताबिक कंपनी के मध्यप्रदेश से जुड़े सर्वेर में तकनीकी परेशानी आई है, जिसे दूर करने की कोशिश की जा रही है। तब तक सेवाएं बाधित रह सकती हैं। ट्विटर पर #JIODown ट्रेंड कर रहा है। अभी मध्यप्रदेश से बाहर कहीं नेटवर्क डाउन होने की सूचना नहीं है। दिल्ली में नेटवर्क में कोई समस्या नहीं बताई गई है।
 
यूजर्स को पहले लगा कि व्हाट्सऐप एक बार फिर डाउन हो गया है, लेकिन जल्द ही स्पष्ट हो गया कि समस्या JIO के नेटवर्क में है। बुधवार सुबह से जियो का मोबाइल फोन नेटवर्क ठप होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। उपभोक्ता फोन लगाकर मोबाइल नेटवर्क चेक करते रहे। खास बात यह है कि इस दौरान मोबाइल की डिस्प्ले पर नेटवर्क सिंबल नजर आ रहा था। लेकिन कॉल कनेक्ट करने का प्रयास करते समय एक समस्या हुई।
 
उल्लेखनीय है कि 2 दिन पहले ही फेसबुक और व्हाट्सऐप के सर्वर डाउन होने से हड़कंप मच गया था। तब भारत सहित दुनिया के कुछ हिस्सों में सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक को बंद कर दिया गया था, जबकि व्हाट्सएप सर्वर त्रुटि दिखा रहा था। उपयोगकर्ता लॉग इन करने, अपनी फ़ीड रीफ़्रेश करने या सीधे संदेश (डीएम) भेजने में असमर्थ थे। हालांकि जल्द ही सेवाएं बहाल कर दी गईं, लेकिन चंद मिनटों में कंपनी को करोड़ों का नुकसान हो गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

उत्‍तराखंड के CM धामी ने चेताया, सड़क पर न हो नमाज, अधिकारियों को दिए निर्देश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

अगला लेख