Festival Posters

'महाराज' को कमान नहीं मिलने पर भड़कीं मंत्री, सिंधिया ने साधी चुप्पी

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान बढ़ता जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद के दावेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने से अब उनके समर्थक नाराज हो गए हैं।

कमलनाथ कैबिनेट में महिला बाल विकास मंत्री और सिंधिया की कट्टर समर्थक इमरती देवी 'महाराज' को नई जिम्मेदारी मिलने पर खुश नहीं हैं। मीडिया से बात करते हुए इमरती देवी ने साफ कहा कि अगर जिम्मेदारी दी जानी चाहिए थी तो मध्य प्रदेश की दी जानी चाहिए, उधर कौन पूछेगा।

इमरती देवी ने कहा कि मैं इस पर कुछ भी नहीं बोल सकती, महाराज जानें और उनकी सरकार जानें, राहुल गांधी जी जानें, मैं तो इससे खुश नहीं हूं। काहे की जिम्मेदारी, जिम्मेदारी देना है तो मध्य प्रदेश की दें, तब जिम्मेदारी मानी जाएगी, कौन पूछ रहा है उधर।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार तय करने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को 6 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिसके बाद सिंधिया जो मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, वे अब इस दौड़ से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद उनके समर्थक नाराज हो गए हैं।

भाजपा में जाने की अफवाह : पिछले कुछ समय से मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की भाजपा में शामिल होने की अफवाह चल रही है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मोदी सरकार के फैसले का समर्थन करने के बाद शुरू हुआ अफवाहों और अटकलों का दौर बढ़ता ही जा रहा है।

इस बीच ग्वालियर-चंबल के कई भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के कयासों को लेकर टीका-टिप्प्णी की। वहीं इस पूरे मुद्दे पर अब सिंधिया ने चुप्पी साध रखी है। वहीं अब जब कांग्रेस आलाकमान ने उनको एक तरह से मध्य प्रदेश की सियासत से दूर कर दिया है, तब उनके समर्थक बेचैन हो गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

भारतीय टीम की जीत के जश्‍न पर दो पक्षों में चले लाठी और डंडे, 10 लोग घायल, 4 गिरफ्तार, पुलिस ने किया कंट्रोल

Realme Narzo Power 5G : 10,001mAh की महाबली बैटरी, भारत का सबसे पतला फोन, जानिए क्या है कीमत

Kuno National Park में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म, 53 हुई संख्या

ईरान की 165 मासूम बच्चियों का हत्यारा कौन, इस रिपोर्ट का दावा चौंका देगा, इजरायल ने नहीं तो किसने किया था हमला?

सभी देखें

नवीनतम

देश में रसोई गैस की किल्लत, संकट में रेस्टोरेंट, गैस आधारित शवदाहगृह भी बंद

गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा के कड़े नियम: 3 टर्म से चुनाव लड़ रहे नेताओं को 'नो टिकट'

बिहार: अब परिवारवाद पर क्यों पलटे नीतीश कुमार

10 मार्च की बड़ी खबरें : ट्रंप का दावा- जल्द खत्म होगा युद्ध, पाकिस्तान में खर्चों में कटौती, राजस्थान में गैस संकट

ट्रंप के संकेत के बाद कच्चा तेल धड़ाम! 120 डॉलर से सीधे 90 के नीचे आया ब्रेंट क्रूड

अगला लेख