राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने किया 9 उम्मीदवारों का ऐलान, MP से ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट

Webdunia
बुधवार, 11 मार्च 2020 (20:01 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने राज्यसभा की खाली 55 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
 
पहली सूची में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश से और सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को बिहार से टिकट दिया गया है।
 
ALSO READ: सिंधिया और समर्थकों पर कसेगा शिकंजा, ग्वालियर, गुना समेत 5 जिलों के कलेक्टर बदले
 
राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुणसिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंगलवार को चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर निर्णय लिए जाने की जानकारी दी।
असम से भुवनेश्वर कालीता, गुजरात से अभय भारद्वाज और रमीलाबेन बारा, झारखंड से दीपक प्रकाश, मणिपुर से लिएसेंबा महाराजा को टिकट दिया गया है।
 
महाराष्ट्र से श्रीमंत उदयना राजे भोंसले और राजस्थान से राजेंद्र गहलोत भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। देश के 17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होना हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

Lok Sabha Election : हिमाचल में कंगना और विक्रमादित्य के बीच होगा कड़ा मुकाबला, दोनों ने किया आक्रामक अंदाज में प्रचार

केजरीवाल की PM मोदी को चुनौती, BJP मुख्‍यालय आ रहा हूं गिरफ्तार करके दिखाओ

अगला लेख