मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया बनेंगे CM, जैन संत की भविष्यवाणी

विशेष प्रतिनिधि
बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (14:25 IST)
मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया चर्चा के केंद्र में आ गए है। इस बार चर्चा में आने की वजह एक जैन संत की सिंधिया को प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बनाने की भविष्यवाणी है। भले ही सिंधिया वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हो लेकिन ग्वालियर में जैन संत मुनि विहर्ष सागर महराज ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कुछ दिनों बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी कर दी है।  
 
जब से सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं, तब से यह कयास और अटकलें लगाई जा रही है कि सिंधिया मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। अब ग्वालियर में जैन मुनि विहर्ष सागर महाराज ने उन्हें आशीर्वाद भी दे दिया कि कि वे आने वाले दिनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। 
 
दरअसल इन दिनों मंगलवार को ग्वालियर के फूलबाग स्थित अयोध्या नगरी में जैन पंचकल्याणक महोत्सव चल रहा। मंगलवार को सिंधिया अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान फूलबाग मैदान पहुंचकर जैन मुनि विहर्ष सागर महाराज के साथ-साथ मुनि विजयेश सागर महाराज और विनिबोध सागर महाराज का आशीर्वाद लिया। 

मुनि विहर्ष सागर महाराज ने कहा कि युद्ध कोई भी हो, चाहे महाभारत का हो या राजनीति का हो या युद्ध धर्म का हो, जीतने के लिए तीन चीजें जरूरी होती है। पहला गुण धर्म है, जो महाराज (सिंधिया) में साफ झलकता है। जब भी मौका मिलता है, वे दर्शन करने आते हैं। दूसरा गुण होता है साहस। वे यह गुण अपने कार्यों से दिखा चुके हैं। तीसरा गुण होता है धैर्य, जो उनके बारे में समझाने की जरूरत नहीं है। वे फास्ट मूवर हैं। नए-नए प्रयास करते हैं कि कैसे भी लोगों को, प्रदेश को आगे ले जाया जा सके। इसकी कोशिश करते हैं। लोग चर्चा करते हैं कि हमारे सिंधिया जी यहां के सीएम के रूप में दिख सकते हैं। पब्लिक की सेवा करना और एमपी को चमकाना, उनका लक्ष्य है। एमपी अन्य राज्यों से पीछे है और काफी आगे लेकर जाना है। यह काम महाराज ही कर सकते हैं। 

वहीं जैन संत भविष्यवाणी पर अब राजनीति भी शुरु हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा कि ग्वालियर में आयोजित पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में श्रीमंत के अगले मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी हुई और श्रीमंत समर्थकों ने तालियाँ बजाकर नारेबाज़ी की,श्रीमंत ने मुस्कुराहट के साथ इस भविष्यवाणी पर अपनी रज़ामंदी दी। श्रीमंत की महत्वाकांक्षा सामने आती जा रही है। अब देखना होगा कि इस भविष्यवाणी के बाद शिवराज जी का अगला वार क्या होगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की जनसभा में बेकाबू हुई भीड़, बैरिकेडिंग तोड़ मंच पर चढ़ने लगे लोग

फूलपुर में भाषण नहीं दे सके राहुल और अखिलेश, जानिए क्या है वजह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

Mutual Fund ने दिखाया मजबूत भरोसा, शेयरों में किया 1.3 लाख करोड़ का निवेश

अगला लेख