Biodata Maker

कैलाश मकवाना होंगे मध्यप्रदेश के नए DGP

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 24 नवंबर 2024 (08:04 IST)
Madhya Pradesh DGP : वरिष्ठ आईपीएस कैलाश मकवाना को मध्य प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय ने देर रात कैलाश मकवाना की नियुक्ति का आदेश जारी किया। वे सुधीर सक्सेना का स्थान लेंगे। 
 
मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन कैलाश मकवाना अब मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) होंगे। सीएम मोहन यादव के विदेश जाते ही गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया है। 1988 बैच के अधिकारी कैलाश मकवाना 1 दिसंबर 2024 को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।
 
वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवंबर को डीजीपी पद से रिटायर होंगे। डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना मार्च 2022 से इस पद है और उनकी नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग के पैनल से हुई थी 
 
नए डीजीपी के सामने होगी चुनौती?- मध्यप्रदेश के नए डीजीपी के सामने कई तरह की चुनौतियां होगी। महिलाओं और मासूमों के खिलाफ लगातार हो रहे अपराध प्रदेश की कानून व्यवस्था के सामने कड़ी चुनौती है। महिलाओं के साथ रेप के मामले में मध्यप्रदेश देश  में तीसरे स्थान पर है।

वहीं NCRB के आकंड़ों के मुताबिक बच्चों के साथ होने वाले अपराध में भी मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। वहीं इंदौर से लेकर ग्वालियर चंबल तक के कई जिलों में नशे का अवैध कारोबार भी पुलिस के सामने लगातार चुनौती बने हुए है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

Jeffrey Epstein scandal : एपस्टीन के पीड़ितों से ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने क्यों मांगी माफी, क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल गई क्लीन चिट

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

यूपी में 6 से 13 फरवरी तक चलेगा दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0

यूपी के गांव हो रहे हाईटेक, प्लास्टिक कचरे से बनाई 75 किमी लंबी सड़क

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग

अगला लेख