Hanuman Chalisa

'संस्कारित' मध्यप्रदेश को अपनी छाया से दूर रखें प्रियंका गांधी : कैलाश विजयवर्गीय

Webdunia
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (16:27 IST)
Madhya Pradesh News : कांग्रेस शासित राजस्थान में कानून-व्यवस्था के बिगड़ने का आरोप लगाते हुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से अनुरोध किया कि वे संस्कारों वाले राज्य मध्यप्रदेश को अपनी छाया से बचा रहने दें।
 
उन्होंने वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वाड्रा को मध्यप्रदेश आने से पहले राजस्थान में दर्जी कन्हैयालाल के नृशंस हत्याकांड और महिलाओं से दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर बयान देना चाहिए था। वाड्रा ने मध्यप्रदेश दौरे में आदिवासी बहुल धार जिले के मोहनखेड़ा में चुनावी सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने सूबे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को भ्रष्टाचार, महंगाई और अन्य मुद्दों पर घेरा।
 
विजयवर्गीय ने इंदौर में कहा कि मोहनखेड़ा आने से पहले वाड्रा को कांग्रेस शासित राजस्थान में दर्जी कन्हैयालाल की नृशंस हत्या और महिलाओं से कथित रूप से सर्वाधिक बलात्कार की घटनाओं पर जवाब देना चाहिए था।
 
भाजपा महासचिव ने वाड्रा पर हमला बोलते हुए कहा, मध्यप्रदेश शांति का टापू है। आपसे निवेदन है कि इसे शांति का टापू बना रहने दीजिए। मध्यप्रदेश संस्कारों वाला प्रदेश है जहां महिलाओं का सम्मान होता है। कृपया इस राज्य को अपनी छाया से बचाएं।
 
विजयवर्गीय ने बुधवार (चार अक्टूबर) को एक कार्यक्रम में कहा था कि वह मध्यप्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव केवल विधायक बनने के लिए नहीं लड़ रहे हैं और भाजपा उन्हें ‘कुछ और बड़ी’ जिम्मेदारी देगी। इस बयान के बारे में पूछे जाने पर भाजपा महासचिव ने चुप्पी साध ली और वह बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गए।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

LIVE: श्रीनगर में फटा फरीदाबाद से बरामद अमोनियम नाइट्रेट, 10 की मौत

साजिश नहीं हादसा, श्रीनगर ब्लास्ट पर क्या बोले जम्मू कश्मीर के डीजीपी?

बिहार चुनाव : भाजपा से ज्यादा वोट पाकर भी कैसे हार गई तेजस्वी की राजद?

श्रीनगर के पुलिस स्टेशन में विस्फोट, नायब तहसीलदार समेत 9 लोगों की मौत

बिहार चुनाव की 5 सबसे छोटी जीत, कोई 27 वोटों से जीता तो किसी को 30 वोट से मिली जीत

अगला लेख